सप्त ऋषियों ने भीड़भाड़ से दूर इस गुफा में की थी तपस्या, सुकून के लिए आप भी जाएं
-1783518692282.webp)
ऋषिकेश एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहां आप किसी भी मौसम में चले जाएं, आपको हर वक्त वहां सुकून और शांति ही मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में तो ऋषिकेश और उसके आसपास का नजारा देखने लायक होता है। यहां चारों तरफ पहाड़ियों पर हरियाली छा जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस मानसून ऋषिकेश जाने का मन बना रही हैं, तो वहां की एक बेहद प्रसिद्ध और रहस्यमयी गुफा का दीदार जरूर करें। आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में।
ऋषिकेश से कुछ दूरी पर मौजूद है झिलमिल गुफा
ऋषिकेश से लगभग 30 मिनट की दूरी पर मणिकूट पर्वत पर एक ऐसी खूबसूरत और शांत जगह है, जहां जाने के बाद आपका वापस लौटकर आने का मन नहीं करेगा। हम बात कर रहे हैं झिलमिल गुफा की। यह गुफा कई सालों पुरानी हैं, जिसके आसपास आपको हरी-भरी वादियां, ठंडी हवा और पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देगी। जिन लोगों को शांत जगह पसंद है, उनके लिए यह जगह बेस्ट हो सकती है।

सप्तऋषियों ने यहां की थी कठोर तपस्या
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झिलमिल गुफा में प्राचीन काल में सप्तऋषियों यानी सात महान ऋषियों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इसी गुफा में बैठकर कठोर तपस्या की थी। आज भी इस जगह का धार्मिक ग्रंथों में काफी महत्त्व माना गया है। हरी-भरी वादियों से घिरी इस जगह पर आप अपने दोस्त या परिवार वालों के साथ आ सकती हैं। यह एक यादगार ट्रिप हो सकती है।
ट्रेकिंग का भी लें मजा
अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है, तो झिलमिल गुफा तक जाने का रास्ता आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। जिस रास्ते से होकर आप झिलमिल गुफा तक जाएंगी, उसी में आपको घने जंगल, पेड़-पौधे और बड़े बड़े पत्थर देखने को मिलेंगे, जो आपके ट्रेक को और खास बना सकते हैं। यह ट्रेकिंग रूट बहुत ज्यादा कठिन या थका देने वाला नहीं है। आप यहां का खूबसूरत नजारा देखते हुए ऊपर तक पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रही हैं तो 10 किमी के अंदर स्थित इन फेमस मंदिरों के दर्शन करके जरूर आएं
इन बातों का रखें ध्यान
बारिश के मौसम में अगर आप इस जगह पर जा रही हैं, तो अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़े, दवाइयां और खाने पीने का सामान जरूर रखें। इसके अलावा लगातार बारिश की वजह से फिसलन जमा होने लगती हैं, जिससे कई बार फिसलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आप संभलकर ट्रैकिंग करें।

अगर अपने भी ऋषिकेश का मन बना लिए है, तो मानसून में यह जगह जन्नत से कम नहीं है। आप ऋषिकेश की यात्रा में गंगा आरती, राफ्टिंग करने के साथ-साथ इस प्राचीन झिलमिल गुफा को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बंजी जंपिंग का प्राइस क्या है? जानें कहां बजट में एडवेंचर एक्टिविटी कर सकती हैं आप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific /pinterest/ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।