बर्फी-पेड़ा सब लगेगा फीका! घर पर 30 मिनट में बनाएं उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई

भारत के हर एक राज्य की अपनी एक खास मिठाई होती है, जो वहां की संस्कृति और स्वाद का प्रतीक मानी जाती है। उत्तराखंड के कुमांऊ की एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है,सिंगोड़ी। इसका स्वाद इतना कमाल का है कि अगर आपने एक बार चख लिया, तो बार-बार खाने का मन करेगा। आज के इस लेख में हम आपको देवभूमि की मशहूर मिठाई को बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई बनाने की विधि
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की प्रसिद्ध सिंगोड़ी मिठाई अपने अनोखे स्वाद और परोसने के तरीके के लिए जानी जाती है। इसे पारंपरिक रूप से मालू के पत्तों में लपेटा जाता है। नीचे जानें स्टेप-बाय स्टेप बनाने का तरीका-
उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई रेसिपी Recipe Card
उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई बनाने का तरीका
Ingredients
- खोया या मावा- 400 से 500 ग्राम
- चीनी के दाने या बूरा- ¾ कप (लगभग 150 ग्राम
- स्वादानुसार)
- ताजा नारियल या नारियल का बुरादा- 1 कप
- हरी इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- पानी- आधा कप
- मालू या केले के पत्ते-5-7
- गार्निशिंग के लिए- कटे हुए बादाम या पिस्ता (ऑप्शनल)
Step
- Step 1:
उत्तराखंड की मशहूर सिंगोड़ी मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी बनाकर तैयार करें।
- Step 2:
चीनी जब घुल जाए, तो इसमें कद्दूकस किया गया खोया या मावा डालकर मिलाएं।
- Step 3:
8-10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें नारियल का बुरादा और इलायची पाउडर डालें।
- Step 4:
लो फ्लेम पर दो-तीन मिनट तक पकाएं, जिससे नारियल और इलायची का स्वाद मिश्रण में घुल जाए।
- Step 5:
अब गैस बंदकर मिश्रण को ठंडा होने दें।
- Step 6:
इसके बाद मालू के पत्तों से शंकु बनाकर इसके कोनों पर टूथपिक लगाएं, जिससे वह खुले नहीं।
- Step 7:
अब इसमें तैयार किया गया मिश्रण भरें और ऊपर से बादाम या पिस्ता डालकर सजाएं।
- Step 8:
सिंगोड़ी मिठाई बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

चाशनी और मावा तैयार करना
सबसे पहले एक नॉन-स्टिक कड़ाही या भारी तले के पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए। चीनी जब घुल जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डालें। लगातार चलाते हुए 8 से 10 मिनट तक पकाएं जब तक कि मावा और चीनी अच्छे से मिलकर एक गाढ़ा मिश्रण न बन जाए।
इसे भी पढ़ें- पतली परतों वाला मुंबई का फेमस माहिम हलवा घर पर बनाएं, नोट करें रेसिपी और टिप्स
नारियल और इलायची मिलाना
अब इस मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल या नारियल का बुरादा और हरी इलायची पाउडर डालें। इसे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए और भूनें, जिससे नारियल का फ्लेवर मावा में खुल जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही को नीचे उतारकर मिश्रण को हल्का गुनगुना होने के लिए छोड़ दें।

पत्तों का कोन तैयार करना
जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है, तब तक मालू के पत्तों या पान या केले के पत्तों को धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें। अब इन पत्तों को मोड़कर एक सुंदर शंकु यानी कोन का आकार दें। कोन खुले नहीं, इसके लिए इसे टूथपिक या छोटी तीली की मदद से सुरक्षित कर लें।

सिंगोड़ी भरना और सजाना
सबसे अहम और जरूरी काम जो है सिंगोड़ी भरना। इसके लिए तैयार किए गए खोया-नारियल के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लें और उंगलियों या चम्मच की मदद से इन पत्तों के कोन के अंदर कसकर भरें। इसके बाद ऊपर से इसे चिकना कर लें। इसे लजीज और पारंपरिक लुक देने के लिए ऊपर से कटे हुए बादाम या पिस्ता लगा सकती हैं।

परोसने का तरीका
आपकी स्वादिष्ट उत्तराखंडी सिंगोड़ी मिठाई बनकर तैयार है। आप चाहें तो इसे तुरंत सर्व करें या स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से सजाएं सावन की थाली, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
उत्तराखंड की सिंगोड़ी मिठाई को बनाने कितना आसान है? यह तो आप सबको पता चल गया है। अगली बार जब भी कुछ अलग पारंपरिक डेजर्ट खाने का मन करें, तो इसे बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock, ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।