Sawan Recipe: रोज गुलकंद घेवर से सजाएं सावन की थाली, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

सावन की थाली घेवर के बिना अधूरी मानी जाती है। अगर आप इस बार सादे और मलाईदार घेवर से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो रोज गुलकंद घेवर जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें आसान रेसिपी-
Updated:- 2026-07-22, 11:56 IST
Sawan special Rose Gulkand Ghevar dessert

सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली, शिव-भक्ति और हर-हर महादेव के बोल सुनाई पड़ते हैं। इस मौके पर महिलाएं अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाती हैं। हालांकि, इस पर्व पर घेवर का अपना खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इसके लिए सावन की थाली अधूरी सी लगती है। अब ऐसे में बाजार में इस मिठाई की मांग बढ़ जाती है। अगर आप इस बार सादे मालईदार घेवर के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो रोज गुलकंद घेवर जरूर बनाएं। गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू और गुलकंद की ठंडक से भरा यह घेवर न सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, बल्कि इसका स्वाद भी इतना लाजवाब होता है। आज के इस लेख में हम आपको इस घेवर को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

रोज गुलकंद घेवर की रेसिपी Recipe Card

रोज गुलकंद घेवर बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 500
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • मैदा- 1 कप
  • देसी घी- 4 चम्मच (जमा हुआ या ठंडा)
  • बर्फ के टुकड़े- 4-5
  • ठंडा दूध- ¼ कप
  • ठंडा पानी- लगभग 3 से 4 कप
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • तलने के लिए-देसी घी या तेल
  • चीनी-1 कप
  • पानी- ½ कप
  • गुलाब जल या रोज एसेन्स- 3-4 बूंदें
  • गुलाबी फूड कलर-1 बूंद
  • गुलकंद- 2-3 बड़े चम्मच
  • ताजी/सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- थोड़ी सी
  • कटे हुए मेवे- बादाम
  • पिस्ता और काजू
  • रबड़ी या मलाई- 1 कप (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    घेवर बनाने के लिए एक बर्तन में घी लेकर उसे सफेद होने तक फेंटे।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें ठंडा दूध मिलाएं और कुछ देर और फेंटें।

  3. Step 3:

    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा और ठंडा पानी मिलाकर बैटर तैयार करें।

  4. Step 4:

    आखिरी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बैटर को बर्फ के ऊपर रख दें ताकि वह ठंडा रहे।

  5. Step 5:

    इसके बाद कड़ाही में 2-3 कप घी डालकर गर्म करें।

  6. Step 6:

    अब इसमें एक-एक चम्मच करके बैटर डालें। यह करते वक्त झाग बनेगा।

  7. Step 7:

    झाग जब शांत हो जाए, तो दोबारा बैटर डालें। यह प्रक्रिया 10-12 बार करना है।

  8. Step 8:

    घेवर जब किनारे से सुनहरा हो जाए, तो इसे लकड़ी की मदद से उठाकर थाली में रखें।

  9. Step 9:

    अब तैयार चाशनी को घेवर के चारों तरफ फैलाएं।

  10. Step 10:

    इसके बाद घेवर के ऊपर रबड़ी या गुलकंद की परत लगाएं।

  11. Step 11:

    फिर ऊपर से कटे हुए मेवे और गुलाब की पंखुड़ियों से डालें।

रोज गुलकंद घेवर रेसिपी (Rose Gulkand Gevar Recipe)

  • इस मिठाई को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन या मिक्सी के जार में घी और बर्फ के टुकड़े डालकर फेंटें जब तक वह मक्खन की तरह सफेद न हो जाए। इसके बाद इसमें ठंडा दूध मिलाकर फेंटनें की प्रक्रिया फिर से शुरू करें। अब इसमें थोड़-थोड़ा मैदा और ठंडा पानी डालते हुए पतला और चिकना घोल बनाएं।

Rose Gulkand Ghevar recipe

  • आखिरी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर बैटर को ठंडा रखने के बर्तन में बर्फ डालकर उसके ऊपर रखें। घेवर का बैटर बनने के बाद बारी आती है इस तलनें की। इसके लिए एक गहरे बर्तन में घी डालकर गर्म करें। जब यह अच्छे से गर्म हो जाए तो इसके बाद ठीक बीच में धार बनाकर एक-एक चम्मच बैटर डालें।
  • अब आप देखेंगी कि झाग बन रहा है। यह जब शांत हो, तो फिर बैटर डालें। इसी प्रकार 10-12 बार करें। बीच में बेलन या लकड़ी की मदद से छोद बनाते रहे हैं। जब घेवर किनारों से सुनहरा हो जाए, तो इसे किसी चीज की मदद से आराम से बाहर निकालें और छोटे छेद वाली थाली पर दें, ताकि एक्सट्रा घी निकल जाए।

ghevar

  • दूसरी तरफ कड़ाही में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें। इसके बाद गैस बंद करके इसमें गुलाब जल और गुलकंद डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें। अब घेवर के ऊपर चारों-तरफ धीरे-धीरे गर्म चाशनी डालें। इसके बाद घेवर के ऊपर गुलकंद की परत लगाकर कटे हुए मेवे और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं। घेवर बनकर तैयार है। अब इसे आप सर्व कर सकती हैं।

घेवर को जालीदार बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • घेवर की जालीदार और क्रिस्पी बनावट के लिए बैटर का ठंडा होना बहुत जरूरी है।
  • घेवर बनाने वाली प्रक्रिया में घी का तेज गर्म होने के बाद ही बनाएं।

इसे भी पढ़ें- बारिश का मजा होगा दोगुना, मिनटों में बनाएं अचारी पनीर पापड़ रोल

अगर आप इस सावन घेवर की नई वैरायटी सर्च कर रही है, तो यह रेसिपी काम आ सकती हैं। इसे बनाकर एक बार जरूर खाएं और सर्व करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करें। ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shuttetstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।