Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

कभी यूपी की शान थी गुल्लू की सब्जी, आज नाम भूल गई नई पीढ़ी; जानें खासियत

गुल्लू की सब्जी, जो कभी उत्तर प्रदेश की रसोई की शान हुआ करती थी। आज वह धीरे-धीरे गायब होने के कगार पर है। आज के इस लेख हम इस पारंपरिक व्यंजन की खासियत, बनाने की विधि और इसके विलुप्त होने के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-08-10, 18:55 IST
Gumnam Zaika Gullu ki sabzi

भारत देश अपनी अनूठी विविधता, समृद्ध परंपराओं और लोककलाओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इतना ही नहीं बल्कि यहां मिलने वाला हर एक जायका लोगों के दिलों को खूब भाता है। मगर वक्त के साथ हमारी थाली से कई पारंपरिक व्यंजन गायब हो चुके हैं, जो स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम हुआ करते थे। इन्हीं में से एक है 'गुल्लू की सब्जी', जो कभी उत्तर प्रदेश की हर रसोई की शान हुआ करती थी। हालांकि, नई पीढ़ी शायद ही इसके नाम से वाकिफ होगी। आज के इस लेख में हम आपको इस व्यंजन की खासियत और इस फल के बारे में बताने जा रहे हैं।

गुल्लू क्या है?

जिन लोगों को गुल्लू के बारे में नहीं पता है, तो उनके मन में पहला सवाल आता है कि गुल्लू क्या है? बता दें कि गुल्लू मुख्य रूप से महुआ के कच्चे फल को कहा जाता है। यह एक प्रकार का मौसमी फल है, जो गर्मी मिलता है।

ग्रामीण इलाकों में इसके छिलके और बीज को निकालकर इसकी चटपटी सूखी सब्जी बनाई जाती है, जिसे लोग चाव से खाते हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में इसे गुल्लू, कोलैया, कोइया या महुआ फल के नाम से जाना जाता है।

Gullu kya hai

इसे भी पढ़ें- फास्ट फूड की भीड़ में गुम हो रही बुंदेलखंड की ठडूला, स्वाद ऐसा जिसे भूलना मुश्किल

कैसे तैयार की जाती है पारंपरिक गुल्लू की सब्जी?

गुल्लू की सब्जी को बनाने की प्रक्रिया बेहद पारंपरिक और दिलचस्प होती है। सबसे पहले महुआ के कच्चे फलों को उबालकर उनके अंदर मौजूद बीज को निकाला जाता है। इसके बाद इसे 10 मिनट उबालें। फिर लहसुन, प्याज, टमाटर और खड़े मसालों के साथ लोहे की कड़ाही में सरसों के तेल में पकाया जाता है।

धीमी आंच पर पकने के कारण इसका मसाला अच्छी तरह रच-बस जाता है। महुआ के फल का खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद इस व्यंजन को स्वादिष्ट बनाता है।

गुल्लू की खास बातें

गुल्लू की सब्जी मध्य भारत और ग्रामीण क्षेत्रों की एक अत्यंत प्रसिद्ध और पारंपरिक डिश है। गुल्लू महुआ के पेड़ का फल है, जो पूरी तरह प्राकृतिक रूप से उगता है। साथ ही यह फल गर्मी के अंत और मानसून की शुरुआत में ही उपलब्ध होता है। पकने पर इसकी बनावट काफी हद तक कटहल या गूलर जैसी होती है।

gullu ki sabji recipe

क्यों गुम हो गई गुल्लू की यह रेसिपी?

समय के साथ हमारी जीवनशैली और खान-पान में बहुत बदलाव आया है। चाउमीन, बर्गर और पिज्जा जैसी विदेशी चीज़ों ने हमारी पारंपरिक थाली पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, गुल्लू जैसी पारंपरिक रेसिपीज को बनाने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है, जिसे भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनाना नहीं चाहते। पुरानी पीढ़ियों के साथ यह रेसिपी भी धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें- फास्ट फूड की भीड़ में गुम हो रही बुंदेलखंड की ठडूला, स्वाद ऐसा जिसे भूलना मुश्किल

अगर आप इस पारंपरिक डिश से अनजान थे, तो अगली सीजन का स्वाद जरूर चखें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।