Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

नहीं आता है सही बर्तनों की खरीदारी करना, तो इन टिप्स की लें मदद

सोने चांदी कि तरह बर्तन की खरीदारी भी मुश्किल है। ये ऐसी चीज है जो एक बार खरीद लिए तो सालों के लिए फुर्सद, इसलिए बर्तन खरीदने की परख होनी&nbsp; चाहिए। इस लेख में हम बर्तन खरीदारी के कुछ टिप्स बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-16, 19:28 IST
how to buy kitchen utensils

पुराने समय में लोग जब बाजार जाते थे चीजें खरीदने तब अक्सर वे ग्रुप में जाते थे, ताकि सभी के पसंद और सलाह से खरीदारी हो, चाहे बात सुनार की दुकान में सोने चांदी की हो या बर्तन दुकान में बर्तनों की। साथ में चीजें खरीदने के एक फायदे यह थे कि जिसे खरीदारी की समझ नहीं होती है उसे भी खरीदारी करने आ  जाती थी। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है लोग अलग-अलग रहते हैं जिससे वे खरीदारी भी अलग करते हैं। ऐसे में आज कल के युवाओं को खरीदारी करने नहीं आती है। इस लेख में युवाओं के इन्हीं समस्याओं का समाधान हम इस लेख में लेकर आए हैं। आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बाजार से बर्तन खरीदने नहीं आता है। इसलिए इनके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे ये आसानी से बर्तन खरीद सकते हैं।

ब्रांड देखें

बर्तन खरीदते वक्त ब्रांड देखें, भारत के बर्तनों की बात करें तो यहां आपको प्रेस्टीज, हॉकिंस और पीजन जैसे कई सारे ब्रांड में बर्तन मिलता है। इसलिए आप खरीदारी करते वक्त पॉपुलर ब्रांड के बर्तन ही खरीदें।

वजन

kitchen utensils

बर्तनों का वजन बहुत जरूरी है, यदि आप हल्के या कम भारी वाले बर्तन खरीदते हैं, तो ये जल्दी टूटते और छेद होते हैं, ऐसे में आप कभी भी हल्के वजन वाले बर्तन न खरीदें। भारी वजन टिकाऊ होते हैं ये लंबे समय तक टिकते हैं और इनके खराब होने की संभावना कम होती है। 

इसे भी पढ़ें: भिंडी से लेकर बैंगन तक सब्जी खरीदते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

तला मोटा हो

कभी भी पतले तले के बर्तन न खरीदें, क्योंकि गैस (गैस स्टोव की सफाई) का ताव सीधा तले पर पड़ता है जिससे बर्तन जल्दी खराब या टूटते हैं। इसलिए हमेंशा तला देखकर लें कि पतला तो नहीं है। 

मिलावटी बर्तनों को न खरीदें

kitchen utensils materials buying guide

मिलावटी बर्तन जैसे कि आजकल कई सारे स्टिल या तांबे के बर्तनों (तांबे के बर्तनों की सफाई) में लोहे की मिलावट होती है जो कि कुछ दिन उपयोग के बाद पता चल जाता है। जब आप मिलावटी बर्तन का इस्तेमाल करते हैं तो पानी पड़ने से इन बर्तनों में जंग लग जाता है। इसलिए मिलावटी बर्तन खरीदने से बचें।

अनुभवी व्यक्ति के साथ जाएं

utensils buying guide

जब कभी भी बर्तन खरीदने जाएं तो अपने साथ किसी अनुभवी व्यक्ति को साथ ले जाएं जिसे बर्तन खरीदने का तजुरबा हो। इसके अलावा यदि कोई पहचान का बर्तन दुकान हो तो वहां जाकर बर्तन खरीदें। 

इसे भी पढ़ें: पिस्ता खरीदते वक्त इन बाइंग टिप्स की लें मदद, नहीं होगी चुनाव करने में परेशानी

 

इन टिप्स की मदद से आप बर्तन खरीद सकते हैं। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

नहीं आता है सही बर्तनों की खरीदारी करना, तो इन टिप्स की लें मदद