Kitchen Utensils Washing Tricks In Winter: अब ठंड के दिनों में बर्तन धोने में नहीं होगी परेशानी, बस अपनाने हैं कुछ आसान से टिप्स

Kitchen Utensils Washing Tricks In Winter: सर्दियों के दिनों में पानी से जुड़ा कोई भी काम करना सबसे मुश्किल भरा होता है। फिर चाहे वो कपड़े धोना हो, नहाना या फिर किचन के बर्तनों को धोना। ठंड में गृहणियों के सामने खाना बनाने के बाद जो सबसे मुसीबत वाला काम सिंक में गंदे पड़े बर्तनों को धोने के होता है। जिसके चलते हम कभी-कभी किचन में छोटा सा गीजर भी लगवा लेते हैं, परंतु बार-बार उसको खोलना और हर किसी के लिए उसको लगवान मुमकिन नहीं होता है। इनको चलाने से आपका बिजली का खर्च भी बढ़ता है।
सर्दियों में बर्तन धोते समय अपनाएं ये ट्रिक्स
यदि आप भी सर्दियों के दिनों में इस समस्या का सामना करती हैं तो इस लेख में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से अब आपको ठंडे पानी में बर्तनों को धोने पर हाथ गलने और ठंड लगने जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप भी इस विंटर सीजन बर्तन धोते समय इन आसान हैक्स को आजमा सकती हैं।
टब में भरें गर्म पानी
आप सर्दियों के दिनों में जब कभी भी बर्तनों को साफ करने जाए। सबसे पहले प्लास्टिक के छोटे टब या बाल्टी में दो जगह हल्का गर्म पानी ले लें। इसके बाद एक पानी से अपने गंदे बर्तनों को साफ करके उसमें बर्तन डालें। अब जब उसमें वो बर्तन साफ हो जाएं तब दूसरे साफ गर्म पानी के बाल्टी और टब में उन बर्तनों को डालकर धोएं और बर्तनों की डलिया या स्टेंड में बचा हुआ पानी निकलने के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपको टंकी के बर्फीले पानी में हाथ डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें : Cleaning Tips: इस्तेमाल करने से पहले नए बर्तन को धो लेना चाहिए, जानें ये 5 वजह
तेल लगे बर्तनों को ऐसे करें साफ
वहीं यदि आपने किसी बड़े बर्तन जैसे कड़ाही या कुकर में कुछ तेल वाली सब्जी बनाई है। अब जब उसको सर्दियों में साफ करने की बारी आती है, तो उसको घिसना बड़ा मेहनत का काम हो जाता है। बर्तनों में लगी ये चिकनाई ठंडे पानी से तो बिल्कुल साफ नहीं होती है। ऐसे में आपको इसके लिए बस के छोटा सा काम करना है। जब भी आप किसी बड़े बर्तन में खाना बनाएं उसको तुरंत खाली करने के बाद उसमें नार्मल पानी डालकर हल्का सा लिक्विड डिश वॉश डालकर छोड़ दें। दरअसल, गर्म बर्तन में पानी डालने से पानी भी हल्का गुनगुना रहेगा। इससे आसानी से बर्तन की चिकनाई साफ हो जाएगी।
रबर के दस्ताने का करें यूज
आजकल बाजारों में ठंड में बर्तन धोने और हाथों की सेफ्टी के लिए रबर के ब्रश लगे दस्ताने मिलने लगे हैं। जिनको आप हाथों में पहनकर उसी में लिक्विड डिश वॉश लगाकर उसकी मदद से बिना ठंडे पानी में हाथ डाले बर्तनों को चमका सकती हैं। इसके साथ ही इन दस्तानों से हाथों की भी सुरक्षा होती है।
ये भी पढ़ें : इन ट्रिक्स की मदद से सर्दियों में सफाई करना होगा आसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।


