बाथरूम में बाल्टी और टब ऐसी चीजें होती है, जिसका इस्तेमाल हर दिन किया जाता है। कई लोग ठंड के मौसम में प्लास्टिक की बाल्टी और टब में पानी भी गर्म करते हैं, जिससे यह जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आप देर तक इसमें रॉड लगाकर पानी गर्म करते हैं, तो हो सकता है कि तेज गर्म पानी की वजह से बाल्टी फट जाए।
फटी हुई बाल्टी फिर आपके किसी काम की नहीं रहती, जिसकी वजह से आप इसे फेंक देते हैं। कई बार पानी से भरी हुई बाल्टी आपके हाथों से छूट जाती है और इसका हैंडल टूट जाता है, जिससे बाल्टी किसी काम की नहीं रहती। लेकिन इसे आपको फेंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप इसे घर में कई तरह से फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।
टूटी हुई बाल्टी से बनाएं स्टूल
- अगर आपके घर में शीशे के सामने रखने के लिए छोटे स्टूल नहीं है, तो इसे आप खुद घर में बना सकते हैं। टूटी हुई बाल्टी से बनाया गया स्टूल, कभी खराब नहीं होगा और इसके टूटने का भी डर आपको नहीं होगा।
- इसे बनाने के लिए आप फोम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मार्केट में आपको सस्ते में फोम मिल जाएंगे।
- इसे आप बाल्टी के साइज में गोल आकार में काटें और दोनों तरफ से चिपका दें।
- अब आपको बाल्टी के साइज का एक कवर तैयार करना है।
- कवर बनाने के बाद आप इसे बाल्टी में लगाएं।
- बाल्टी के ऊपर ढक्कन बनाने के लिए आप घर में किसी भी खराब ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस तरह आपका स्टूल तैयार है।
टूटी हुई बाल्टी का कैसे करें इस्तेमाल
अगर आपके घर में टेबल नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप टूटी हुई बाल्टी की मदद से टेबल बना सकते हैं।
- इसके लिए आप घर में वेस्ट पड़े गत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्रिज या वॉशिंग मशीन के साथ मिलने वाले गत्ते का प्रयोग भी आप कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप गत्ते को चौकोर या गोल टेबल के आकार में काटे। (यूज किए हुए टिशू पेपर को फेंकने के बजाए ऐसे करें Reuse)
- आपको यह गोल डिजाइन बाल्टी के दोनों तरफ लगाना है।
- मोटे गत्ते को सजाने के लिए आप ऊपर पेंट कर सकते हैं। पेंट के सिवा आप टूटे हुए शीशे के टुकड़े इसपर लगाकर पेंट कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको दो टूटी हुई बाल्टी लेनी है और इसे अच्छे से पेपर से कवर कर लें।
- इसके दोनों तरफ गत्ते बना गोल डिजाइन चिपकाएं।
- इस तरह आपका टेबल तैयार है, आप इसके ऊपर टेबल कवर लगाकर, फूलदान सजा सकते हैं।
कपड़े रखने के लिए बनाएं बास्केट
अगर आप कपड़े हफ्ते में एक बार धोती हैं, तो आपको गंदे कपड़े रखने के लिए बास्केट की जरूरत होगी। अगर आपके घर में बास्केट नहीं है, तो आप इसे दरवाजे के पीछे लटका देते होंगे। ऐसे में दरवाजे के पीछे कपड़ों का ढेर जमा हो जाता है, जो खराब दिखता है। लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही टूटी हुई बाल्टी से बास्केट तैयार कर सकते हैं।
- यह बास्केट देखने में बिल्कुल स्टूल जैसा नजर आएगा।
- इसके लिए आपको बाल्टी के लिए खराब कपड़ों से बना एक कवर तैयार करना है।
- अंदर से आप भी कपड़े से बाल्टी को कवर कर दें।
- बाल्टी को चारों तरफ से कपड़े से कवर कर दें और इसके लिए गत्ते की मदद से ढक्कन तैयार करें।
- अब आप इसमें गंदे या खराब कपड़ों को भर के घर में कहीं भी रख सकते हैं।
- यह दिखने में बेहद सुंदर और स्टूल जैसे लगते हैं।
इसके अलावा टूटे हुए टब का इस्तेमाल आप गार्डनिंग के लिए कर सकते हैं। टब में खिले हुए ढेर सारे फूल बेहद सुंदर लगेंगे। इसके साथ ही, आप इसमें धनिया, मेथी और टमाटर जैसी सब्जियां भी उगा सकते हैं। क्योंकि इन्हें उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरुरत होती है। इसे आप अपने घर की छत पर रख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों