UAE New Visa Rules: यूएई के नए वीजा नियम आने से दुबई जाने वाले यात्रियों को हो रही है परेशानी, जानें क्या हुआ है बदलाव

भारतीय टूरिस्ट्स के लिए वीजा मिलना मुश्किल हो गया है। यही नहीं वीजा रिजेक्शन की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस समय 6 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक "दुबई शॉपिंग फेस्टिवल" चल रहा है। लोग इस फेस्टिवल में हिस्सा लेना चाहते हैं।
Updated:- 2024-12-10, 13:28 IST
uae new visa rules know why indians faces mass dubai visa rejections

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए इस समय लोग जगह-जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। विदेश जाने वाले लोगों को वीजा पासपोर्ट की जरूरत है। लेकिन इसमें अब यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल हजारों लोग दुबई जाते हैं, दुबई भारतीयों का पसंदीदा स्थान है। हालांकि, अब यात्रियों को वीजा अप्लाई करने में परेशानी हो रही है। इससे पर्यटकों के साथ-साथ ट्रैवल एजेंटों को भी नुकसान हो रहा है। क्योंकि, उनके पैसे डूब रहे हैं। भारतीय पर्यटक दुबई जाना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें बड़ी संख्या में वीजा देने से इनकार किया जा रहा है। आखिर इसकी क्या वजह है, इसका भारतीयों पर क्या असर होगा? यहां जानें-

क्यों हो रहे वीजा कैंसिल?

uae new visa rules know why indians faces mass dubai visa rejections

यूएई के जारी किए गए नए नियमों की वजह से भारतीय नागरिकों के वीजा कैंसिल किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हर दिन कई लोगों के वीजा कैंसिल हो रहे हैं। ऐसे में लोगों के वीजा फीस के साथ-साथ एडवांस में की गई फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग में भी नुकसान हो रहा है। लोगों ने अपने वीजा एप्लीकेशन में फ्लाइट टिकट और होटल की डिटेल्स समेत सभी जरूरी जानकारी दी है। इसके बाद भी लोगों के वीजा कैंसिल हो रहे है।

इसे भी पढ़ें-  हनीमून ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, तो इन 3 विदेशी जगहों पर आएगा 2 लाख से भी कम खर्च

क्या है नया वीजा नियम?

visa rules

दुबई में पर्यटक वीज़ा आवेदनों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। दुबई इमिग्रेशन विभाग के नए नियमों के अनुसार, वीजा के लिए आवेदन करते समय यात्रियों को अपने रिटर्न टिकट की एक प्रति इमिग्रेशन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

  • दुबई में अगर आप अपने किसी परिवार के सदस्य के घर रुकने वाले हैं, तो आपको उनके बारे में पूरी डिटेल्स देनी होगी। यात्रियों को यह डिटेल्स देने में परेशानी हो रही है।
  • यात्रियों को होटल आरक्षण का प्रमाण या दुबई में अपने वांछित आवास का अन्य प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • पर्यटकों को यह भी दिखाना होगा कि उनके पास शहर में रहने के लिए पर्याप्त धन है।
  • दो महीने के वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोगों के अकाउंट में न्यूनतम 1.14 लाख रुपये होने चाहिए।
  • इसलिए अगर आप कम बजट में यात्रा करना जाते हैं, वीज फ्री जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।

इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ दुबई जाने का बनाएं प्लान, नोट कर लें ये जगह


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।