Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

Visa Free Travel: 1 अक्टूबर 2024 से 35 देशों को इस कंट्री में मिलेगी फ्री वीजा एंट्री, ट्रैवल करने से पहले जान लें वजह

वीजा-फ्री एक्सेस सुविधा में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं। यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू और 6 महीने के लिए रहेगा।  
Updated:- 2024-08-26, 10:17 IST
why sri lanka allow  countries including india visa free travel from st octobe

वीजा फ्री यात्रा करने से यात्रियों का बहुत सारा पैसा बच जाता है। इसलिए अक्सर विदेश घूमने के लिए जा रहे लोग वीजा फ्री देशों में जाना पसंद करते हैं। अब इसी तरह अब एक और देश ने यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे दी है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश ने 4 या 5 देश नहीं, बल्कि 35 देशों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। इसमें भारतीय यात्रियों को भी वीजा फ्री ट्रैवल करने का मौका मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस देश के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

किस देश में  1 अक्टूबर, 2024 से वीजा फ्री एंट्री

sri lnka

श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए वीजा फ्री एंट्री का फैसला किया गया है। इससे बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। भारतीय यात्रियों के लिए यह नीति विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। श्रीलंका एक द्वीप राष्ट्र है जो भारतीयों के बहुत करीब है और उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं। श्रीलंका सरकार ने 22 अगस्त को यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब 1 अक्टूबर से 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- क्या है दुबई का लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा, जानें किसको मिलेगा इससे फायदा

 

श्रीलंका ने क्यों लिया यह फैसला

sri lanka allow  countries visa free,

रिपोर्टस की मानें तो 2023 में, 246,000 से ज्यादा भारतीय टूरिस्ट्स श्रीलंका पहुंचे थे। इस आंकड़े को देखकर यह अनुमान लगाया गया था कि यह श्रीलंका में अन्य सभी अंतर्राष्ट्रीय आगमन के मुकाबले 20% था। इसलिए माना जा रहा है कि वीजा फ्री सुविधा देने से भारतीय पर्यटक अधिक आकर्षित होगी। 

माना जा रहा है कि 2019 के ईस्टर संडे बम विस्फोट के बाद से श्रीलंका में पर्यटन क्षेत्र से कमाई में कमी आई थी। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होने लगा। वीजा फ्री सुविधा देने के बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि श्रीलंका को इससे कई गुणा फायदा होने वाला है। फ्री वीजा की सुविधा देने वाले देशों की लिस्ट में अब श्रीलंका का नाम भी शामिल हो गया है।

इसे भी पढ़ें- परिवार के साथ इन देशों का करें ट्रिप प्लान, बिना वीजा के 30 दिनों तक कर पाएंगे यात्रा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।