सरसों का साग और गाजर का हलवा, सर्दियों में उठाएं इन पारंपरिक व्यंजनों का आनंद

सरसों का साग, गाजर और मूंग का हलवा, रबड़ी, मक्के की रोटी आदि ऐसी कुछ चीजें जिन्हें लुत्फ उठाने के लिए हम सभी सर्दियों का इंतजार करते हैं। ऐसे में मौसम में ये व्यंजन और लजीज पकवान न सिर्फ हमारा स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमें गर्माहट भी देते हैं। सिर्फ नॉर्थ इंडियन ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन्स और बाकी क्षेत्रों में भी कई पारंपरिक पकवान सिर्फ सर्दियों में बनाए जाते हैं।
अब चूंकि ठंड धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगी है, ऐसे में चलिए एक नजर उन फूड आइटम्स की तरफ भी डालें जिससे मजा आप इस दौरान ले सकते हैं। इन्हें लजीज पकवानों को आप घर पर बना सकते हैं और पूरे परिवार समेत प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
1. गाजर का हलवा

क्यों नाम सुनते ही मुंह में पानी आया? दिल्ली की सड़कों पर अगर आप निकल जाएं तो आपको हर दूसरी गली में गाजर के हलवे के स्टॉल्स दिखेंगे। देसी घी में बना गाजर का हलवा एक प्रसिद्ध और पारंपरिक डेजर्ट है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाया गया हलवा दिल्ली की शान है। सर्दियों में चूंकि गाजर अच्छी होती है तो यह खास इसी मौसम में बनाया जाता है। ठंड में इसे खाने का मजा भी अलग आता है। इस एक डेजर्ट के लिए पूरे साल इंतजार करना हर कोई पसंद करता है।
2. सरसों का साग
सर्दियों में हरी सब्जियां भी खूब आती हैं और सबसे ज्यादा पॉपुलर सरसों का साग होता है। पंजाब की यह पारंपरिक सब्जी मक्के की रोटी के साथ खाने की परंपरा है। सफेद मक्खन और साथ में गुड़ का टुकड़ा अपनी थाली में रखना अनिवार्य होता है। यह साग न केवल एक स्वादिष्ट पैकेज है बल्कि पोषण का अच्छा स्रोत भी है। आप भी इस ठंड के मौसम में इसे जरूर बनाकर देखें।
इसे भी पढ़ें : बचे हुए सरसों के साग से बनाएं ये 3 टेस्टी डिशेज़ और सर्दियों का लें भरपूर मज़ा
3. थुकपा

थुकपा एक इंडो-तिब्बत नूडल सूप है जिसमें एक स्वादिष्ट शोरबा होता है। यह गर्मागरम वेजी बाउल आपको वॉर्म और आरामदायक रखने के लिए एकदम सही है। नूडल्स और कई सब्जियों के साथ बना यह सूप काफी मसालेदार होता है। अगर सर्दियों में आपको कभी जुकाम पकड़ ले तो इस सूप को पीकर अपने मुंह का स्वाद बेहतर किया जा सकता है। सर्दियों के दिनों में हर रेस्तरां और स्टॉल में फास्ट फूड के साथ आपको थुपका भी जरूर मिलेगा।
4. गोंद के लड्डू
गोंद का लड्डू पेड़ की छाल से निकाले गए गोंद से बनाया जाता है। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे आप पूरे साल खा सकते हैं लेकिन इसकी विशेष पोषण शक्तियों का उपयोग सर्दियों की ठंड को मात देने के लिए किया जाता है। यह प्रकृति में गर्म होता है और इसे तैयार करके काफी लंबे समय तक के लिए स्टोर करके भी रखा जा सकता है। इसके पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : इन तीन चीजों से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी लड्डू
5. चिक्की

सर्दियों में गुड़ से बनी गजक, तिल पट्टी आदि भी बहुत खाई जाती है। मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की भी पौष्टिक और कुरकुरी होती है। इसे स्नैक के रूप में कुछ लोग खाते हैं। सर्दियों की ठंडक को दूर रखने के लिए इसका सेवन करना इतना बुरा भी भी नहीं। उत्तर प्रदेश में गुड़, मूंगफली से बनी पट्टी और चिक्की को लोग बहुत पसंद करते हैं।
इसके अलावा ऐसी कितनी सारी डिशेज हैं जो सर्दियों में खूब खाई जाती हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। आप इस मौसम में क्या खाना पसंद करते हैं, हमें कमेंट कर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।