Lohri Special Recipes: स्वाद के साथ घुलेगा प्यार! लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये 5 ट्रेडिशनल डिश

Lohri 2026: नया साल आता नहीं है कि त्योहारों की सीजन शुरू हो जाता है। जनवरी में सबसे पहला त्योहार लोहड़ी ही होता है। ये सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि परिवार संग खुशियां बांटने का मौका हाेता है। सर्दियों में जब आग के चारों ओर बैठकर ढोल की थाप पर सब नाचते-गाते हैं, तब गरमागरम ट्रेडिशनल खाने का मजा दोगुना हो जाता है।
लोहड़ी (Lohri Traditional Dishes) पर बनने वाले पकवानों में देसी स्वाद के साथ प्यार भी घुला होता है। अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार लोहड़ी पर क्या बनाएं तो हम आपको कुछ खास व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें बनाना भी आसान है और ये सभी को पसंद भी आते हैं। आइए जानते हैं-

सरसों का साग और मक्के की रोटी (Sarson Saag And Makke Ki Roti)
लोहड़ी का त्योहार हो और सरसों का साग और मक्के की रोटी न बनाई जाए तो ये फेस्टिवल अधूरा लगता है। ये पंजाब की ट्रेडिशनल डिश है। इसे सर्दियाें में खूब खाया जाता है। सरसों का साग ठंड में शरीर को गर्म रखता है और मक्के की रोटी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आप इसे जब भी सर्व करें तो ऊपर से थोड़ा सा सफेद मक्खन डाल दें, फिर तो मजा ही आ जाता है।
यह भी पढ़ें- Protein Rich Curries: स्वाद भी, सेहत भी! सर्दियों में जरूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 6 तरह की कढ़ी

पिंडी चना (Pindi Chana)
पिंडी चने भी एक पंजाबी डिश है। इसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। लोहड़ी पर आप इसे भी बना सकती हैं। मेहमानों को चटपटे चने और आलू को सर्व करें। इसे अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। चने खाने से हमारे शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं।

तिल के लड्डू (Til Ladoo)
लोहड़ी के मौके पर तिल और गुड़ का खास महत्व होता है। तिल के लड्डू के बिना ये त्योहार अधूरा होता है। खास बात तो ये है इसे बनाने में भी मेहनत ज्यादा नहीं लगती है। ये सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। ठंड में ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और मीठे में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

गुड़ वाला हलवा (Jaggery Halwa)
सभी त्योहारों पर कुछ मीठा जरूर बनाया जाता है। ऐसे में आप लोहड़ी पर गुड़ का हलवा बना सकती हैं। ये सबसे आसान रेसिपी होती है। पंजाब के अमृतसर में गुड़ का हलवा जरूर बनाया जाया है। ये भी सेहत के लिहाज से फायदेमंद हाेता है।

पिन्नी (Pinni)
पिन्नी पंजाब की बहुत ही फेमस डिश है। ये घी, आटा, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बनाकर तैयार की जाती है। अगर आपने इसे एक बार खा लिया ताे बार-बार खाने का मन करेगा। इसे खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। खासकर सर्दियों में पिन्नी खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप लोहड़ी पर पिन्नियां भी बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Gulab Jamun Recipe: वजन बढ़ने की टेंशन छोड़िए, इस बार शकरकंद से बनाएं गुलाब जामुन; स्वाद रहेगा लाजवाब

तो अगर आप भी लोहड़ी पर बनाने के लिए कुछ स्पेशल रेसिपीज खोज रही हैं तो इनमें से कोई ट्राई कर सकती हैं। ये डिशेज अपनापन घोलने का काम करते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated/Adobe Stock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।