Best Museums in Maharashtra: महाराष्ट्र में इन शानदार और ऐतिहासिक म्यूजियम को एक्सप्लोर करना आप भी न भूलें

Best Museums in maharashtra: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की अहमियत इस कदर है कि इसे 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।
महाराष्ट्र हर महीने अपने असीमित आकर्षणों की वजह से लाखों पर्यटकों को आमंत्रित करता है। इस खूबसूरत राज्य में स्थित प्राचीन महल, फोर्ट, पैलेस, मंदिरों, गुफाओं और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की वजह से यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।
महाराष्ट्र जिस तरह प्राचीन महल और फोर्ट की वजह से प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह यहां स्थित म्यूजियम भी इस राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र में स्थित कुछ टॉप म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम (Dr. Bhau Daji Lad Museum)

महाराष्ट्र में स्थित सबसे लोकप्रिय म्यूजियम का नाम कोई लेता है, तो उस लिस्ट में डॉ. भाऊ दाजी लाड म्यूजियम का नाम से सबसे ऊपर जरूर शामिल रहता है। यह म्यूजियम महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। इसे साल 1857 में जनता के लिए खोला गया था।
डॉ. भाऊ दाजी लाड के बारे में कहा जाता है कि वो एक भारतीय चिकित्सक, संस्कृत विद्वान और पुरातत्ववेत्ता थे। इस म्यूजियम में ब्रिटिश काल की कई वस्तुओं को करीब से देखा जा सकता है। भाऊ दाजी लाड म्यूजियम में मिट्टी के मॉडल, डियोरामा, मानचित्र, लिथोग्राफ, तस्वीरें, दुर्लभ किताबें और लघु चित्र जैसी कई अन्य दुर्लभ चीजें मौजूद हैं।
- घूमने का समय- 10 बजे से 5 बजे तक।
- नोट: बुधवार को बंद रहता है।
इसे भी पढ़ें: ये हैं महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झीलें, यहां गर्मियों में घूमने का एक ही मजा होता है, आप भी पहुंचें
नागपुर सेंट्रल म्यूजियम (Nagpur Central Museum)

महाराष्ट्र का नागपुर एक खूबसूरत शहर है। नागपुर अंबाझरी झील, जापानी गुलाब उद्यान, ड्रैगन पैलेस और रमन विज्ञान केंद्र जैसी शानदार जगहों की मेजबानी करता है। इसी क्रम में यहां स्थित सेंट्रल म्यूजियम भी हर दिन हजारों लोगों की मेजबानी करता है। (दिल्ली में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय)
नागपुर सेंट्रल म्यूजियम को साल 1863 में स्थापित किया गया था। इसे भारत और महाराष्ट्र के सबसे पुराने संग्रहालयों में एक माना जाता है। इस म्यूजियम के बारे में कहा जाता है कि यहां प्रागैतिहासिक से लेकर आधुनिक समय तक डायनासोर के जीवाश्म संरक्षित है। इसके अलावा, इस म्यूजियम में आप प्राचीन वस्तुओं, सिक्कों, शिलालेखों और चित्रों को करीब से देख सकते हैं।
- समय-10 बजे से 5 बजे तक।
- टिकट- बड़ों के लिए 10 रुपये और बच्चों के लिए 5 रुपये।
थिबा पैलेस (Thiba palace)

थिबा पैलेस जिसे कई लोग थिबा पैलेस म्यूजियम के नाम से भी जानते हैं। यह चर्चित म्यूजियम महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है। रत्नागिरी में मौजूद परशुराम मंदिर, सिंभू गणपति मंदिर, जयगढ़ किला और कनकादित्य मंदिर की तरह थिबा पैलेस को एक्सप्लोर करने हर महीने हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
थिबा पैलेस का निर्माण 19वीं शताब्दी में किया गया था। यह खूबसूरत पैलेस करीब 20 एकड़ में फैला हुआ है। कहा जाता है कि इस पैलेस में म्यांमार के राजा और रानी भी रह चुके हैं। इस पैलेस की वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं।
- समय-10 बजे से 5 बजे तक।
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र से जुड़े ये फैक्ट्स हैं बेहद अमेजिंग
दीक्षित वाडा म्यूजियम (Dixit Wada Museum)

दीक्षित वाडा के लोकप्रिय म्यूजियम होने के साथ-साथ एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी माना जाता है। जी हां, इस म्यूजियम के बारे में कहा जाता है कि यह महान संत साईं बाबा का निवास स्थान से सम्बंधित है। इसलिए यहां हर महीने हजारों साईं बाबा के भक्त घूमने के लिए पहुंचते हैं। (भारत के सबसे यूनिक म्यूजियम्स)
दीक्षित वाडा म्यूजियम एक कॉम्पैक्ट म्यूजियम है। कहा जाता है कि इस म्यूजियम में साईं बाबा के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार वस्तुएं रखी गई हैं। यहां साईं बाबा की श्वेत-श्याम की तस्वीरों का दुर्लभ संग्रह भी मौजूद है। इसके अलावा, यहां उनकी पादुकाएं, पानी के गिलास और खाना पकाने के बर्तन जैसी चीजें भी मौजूद हैं।
- समय-10 बजे से 6 बजे तक।
- टिकट- यहां घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@whatshot.in, khan_md_gous
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।