स्कूल ट्रिप के लिए अच्छी हैं भारत की ये 5 जगहें

अगर आप बच्चों को स्कूल ट्रिप पर कहीं लेकर जाना चाहते हैं, तो आपको ऐसी जगहों का चयन करना चाहिए, जहां बच्चे घूमने का साथ-साथ मस्ती भी कर सकें। इसके अलावा आपको ऐसी जगहों पर बच्चों को लेकर जाना चाहिए, जहां घूमने के लिए ढेर सारी जगहें हों। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको घूमने के लिए बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। 

 
place in india for school trip

स्कूल ट्रिप के लिए बच्चों को जमीनी जगहों पर घूमना अच्छा होता है। पहाड़ों पर लेकर जाने की बजाय आप बच्चों को एसी जगहों पर लेकर जाएं, जो सुरक्षित हो। साथ ही, आपको उन बच्चों को समुद्र तट वाली जगहों पर भी बच्चों को लेकर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन जगहों पर बच्चे खेलते-खेलते आपके आखों से दूर हो सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बच्चों को लेकर जाना सुरक्षित है। यहां बच्चे घूमने के साथ-साथ मस्ती भी कर पाएंगे।

राजस्थान

Famous places in india for childrens

आप बच्चों को राजस्थान में जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसी जगहों पर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यहां बच्चों को संस्कृति के साथ-साथ भारत के गौरवशाली इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। यहां के सुंदर किले बच्चों को बेहद आकर्षित करेंगे। बच्चों को देखने कई म्यूजियम भी यहां स्थित है। इसके अलावा बच्चों को आप हाथी और ऊंट की सवारी और नाव की सवारी भी करवा सकते हैं। राजस्थान में घूमने के लिए जगहें बहुत सारी है।

इसे भी पढ़ें- जयपुर से मात्र 15 हजार में बनाएं परिवार के साथ घूमने का प्लान, ये 3 जगह हैं बेस्ट

दिल्ली

delhi places

बच्चों के स्कूल ट्रिप के लिए दिल्ली भी सबसे अच्छी जगहों में एक है। देश की राजधानी होने के कारण यह भारतीय सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, आधुनिक किलों और संरक्षित म्यूजियम से घिरा हुआ है। कुतुब मीनार, लाल किला, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर और इंडिया गेट जैसी जगहों पर बच्चों को घुमा सकते हैं।दिल्ली में अच्छे संग्रहालय बहुत सारे हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में बच्चों के साथ कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो ध्यान रखें ये बातें

चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र ट्रिप

chandigarh

बच्चों को स्कूल ट्रिप पर लेकर जाने के लिए चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र ट्रिप भी बेस्ट है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कारण कुरुक्षेत्र सबसे अच्छी जगहों की लिस्ट में आता है।

यहां महाभारत की लड़ाई लड़ी गई थी, इसलिए आपको धार्मिक महत्व से जुड़ी कई म्यूजियम और मंदिर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ में आप बच्चों को प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, उच्च न्यायालय संग्रहालय, रॉक गार्डन और सुखना लेक पर बोटिंग करवाने के लिए ले जा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP