Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

चैत्र नवरात्रि में जाएं देश के इन 5 दुर्गा मंदिर के दर्शन करने, पूरी हो जाएंगी सभी मुरादें

Famous Durga Temple: नवरात्रि में मां की उपासना करने से कई कष्टों का निवारण होता है। 9 दिनों के इस पर्व में लोग माता की आराधना के लिए जगह-जगह मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं।    
Updated:- 2024-04-10, 12:04 IST
durga templeS in india

देवी के प्रसिद्ध और पावन मंदिर देशभर में फैले हुए हैं। चैत्र नवरात्रि में आप यहां माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्रि के दौरान अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता के 5 फेमस मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

कामाख्या देवी मंदिर, असम

kamakhya temple

असम के गुवाहाटी में स्थित माता के इस मंदिर में जाते हुए आपने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें देखी होंगी। लेकिन क्या आप इस मंदिर की इतिहास के बारे में जानते हैं। यह मंदिर माता के  51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर देश के सबसे पुराने शक्तिपीठों में से एक है।

इस मंदिर की सबसे खास बात यह कि यहां मंदिर में माता की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि देवी सती की योनि की पूजा होती है। जो लाल रेशमी साड़ी से ढकी हुई है। इस नवरात्रि आप नीलाचल पहाड़ी के ऊपर स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

मणिकर्णिका घाट, वाराणसी

varansi ghat

माना जाता है कि यहां माता सती की मणिकर्णिका गिरी थी। माता सती के दाहिने कान के मणिजड़ित कुंडल गिरे थे।  यहां माता के विशालाक्षी और मणिकर्णी स्वरूप की पूजा होती है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में से एक है। 

  • लोकेशन- मणिकर्णिका घाट वाराणसी में गंगा नदी के तट पर स्थित एक प्रसिद्ध घाट है।

मध्यप्रदेश में मौजूद माता का सबसे खास मंदिर

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by माँ हरसिद्धि भक्त मंडल उज्जैन (@harsiddhi_shaktipeeth_ujjain)

माता के 51 शक्तिपीठों में से 2 मध्य प्रदेश में स्थित है। मध्य प्रदेश में देवी के दो शक्तिपीठ हैं। जिसमें एक हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, जो रूद्र सागर तालाब के पश्चिमी तट पर है। यहां माता की कोहनी गिरी थी।

दूसरा- शोणदेव नर्मदा शक्तिपीठ है, जहां माता का दायां नितंब गिरा था।

हरियाणा में स्थित माता का खास मंदिर 

हरियाणा में माता सावित्री का शक्तिपीठ स्थित है। माना जाता है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में माता के पैर की एड़ी गिरी थी। यह हरियाणा में माता का सबसे फेमस मंदिर है। 

मनसा देवी मंदिर, उत्तराखंड

इस मंदिर का नाम मनसा देवी इसलिए पड़ा, क्योंकि माता यहां आने वाली सभी भक्तों की इच्छा पूरी करती हैं। यह मंदिर मंदिर 1975 तक बनकर तैयार हुआ था। मंदिर में 41 कमरे, यज्ञशाला और कई भगवान की मूर्तियां है। मंदिर में साल भर कई धार्मिक समारोहों का आयोजन होता है।

  • लोकेशन- हरिद्वार के पास सादुलपुर-मलसीसर-झुंझुनू रोड पर बड़ी लाम्बोर  गांव में स्थित है। 
  • हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में , नैना देवी मंदिर और हिमाचल के कांगड़ा में स्थित ज्वाला जी शक्तिपीठ भी माता के शक्तिपीठों में से एक है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।