हजारीबाग के आस-पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये Waterfalls, जानें क्यों लग रही है पर्यटकों की यहां भीड़

झरने का नजारा देखने के लिए पहाड़ों पर क्यों जाना, जब आपको झारखंड के हजारीबाग के पास खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे लोग, अक्सर अपनी लिस्ट में झरना देखना जरूर शामिल करते हैं। झरने का पानी जब ऊंचाई से नीचे गिरता है, तो उसका नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। यहां फोटो और वीडियो शूट करने के लिए भी लोग जाते हैं। कई लोग सुकून की तलाश में झरने वाली जगहों पर जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां चाहे कितनी भी शोर हो, चिड़ियों की चहचहाहट और पानी की आवाज आपको सुकून देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हजारीबाग के पास खूबसूरत झरनों के बारे में जानकारी देंगे।
लोध झरना
- क्यों खास है?- अगर झारखंड में आपने लोध झरने का नजारा नहीं देखा, तो आपको अफसोस होने वाला है। यह झरना झारखंड के सबसे बेस्ट झरने में से एक माना जाता है। इसे झारखंड के सबसे ऊंचा झरना में से एक भी माना जाता है। झरने के आसपास घना जंगल, पहाड़ और शांत माहौल है, इसलिए आप अपने पार्टनर के साथ यहां सुकून के पल बिताने जा सकती हैं।
- कैसे पहुंचे सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन डाल्टनगंज है। यहां पहुंचने के बाद आप टैक्सी या लोकल गाड़ी लेकर झरने से आ सकती हैं।
हुंडरू वाटरफॉल
- खासियत- इसे भी झारखंड में सबसे ऊंचाई से गिरने वाले झरने में से एक माना जाता है। बरसात के मौसम में जब नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। सर्दियों में यहां का वातावरण ठंडा होता है।
- कैसे पहुंचे- यह झरना स्वर्णरेखा नदी पर बना हुआ है, रांची से यहां पहुंचना आसान है। आपको लगभग 45 किमी की दूरी यहां से तय करनी होगी। इसकी ऊंचाई लगभग 98 मीटर है। आप रांची रेलवे स्टेशन से यहां पहुंच सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रैवल ब्लॉगर के लिए खजाना माना जाता है ये 3 वाटरफॉल्स, खूबसूरत नजारों की वजह से मिल जाएंगे लाखों व्यूज
कपिलधारा जलप्रपात
- क्यों खास है?- माना जाता है कि यह वही झरना है, जहां महर्षि कपिल ने तपस्या की थी, यही कारण है कि इस झरने को कपिलधारा के नाम से जाना जाता है। यह यह झरना नर्मदा नदी के शुरुआती बहाव पर बना है। इस जगह की खासियत यह है कि यह चारों तरफ हरे-भरे जंगलों से घिरा है, इसलिए यहां आने का सफर और भी ज्यादा मजेदार हो जाता है।
- कैसे पहुंचे- आप नजदीकी रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड से यहां आ सकती हैं। इसके अलावा आपको अमरकंटक तक आप टैक्सी या बस से भी आ सकती हैं। यह मध्यप्रदेश में स्थित है।
इसे भी पढ़ें- Jharkhand Hidden Places: झारखंड की इन खूबसूरत जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, नजारे देख झूम उठेंगे
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।