Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

ऋषिकेश में मिलेगा एडवेंचर का फुल डोज, जानें रिवर राफ्टिंग के अलावा और क्या कर सकते हैं?

एडवेंचर के शौकीन लोग, घूमने भी ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां उन्हें कुछ रोमांचक करने का मौका मिलता है। एक तरफ जहां लोग ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग जंगलों में कैंपिंग करने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं।
Updated:- 2025-06-05, 16:21 IST
image

उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश, खूबसूरती के मामले में बड़े से बड़े हिल स्टेशन को टक्कर देता है। यहां लोग सुकून के पल बिताने आते हैं। क्योंकि, यहां भीड़ होने के बाद भी आपको सुकून का अहसास होगा। लोग घंटों तक यहां गंगा किनारे बैठते हैं और आरती सुनते हैं। यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, बीटल्स आश्रम जैसे कई दर्शन के लिए अच्छी जगहें हैं। लेकिन ऋषिकेश घूमने में आने वाला हर कोई केवल सुकून की तलाश में नहीं आता। यहां हर साल हजारों-लाखों लोग एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी आते हैं। ऋषिकेश एडवेंचर प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा खास है। क्योंकि, ज्यादा से ज्यादा लोग यहां राफ्टिंग का मजा लेने जाते हैं। ऋषिकेश, देश में बेस्ट राफ्टिंग प्लेस के लिए जाना जाता है। लेकिन, केवल राफ्टिंग ही नहीं, यहां आप अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटी भी कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऋषिकेश में राफ्टिंग के अलावा और क्या कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

ऋषिकेश में बंजी जंपिंग (Things to do in Rishikesh)

top 3 adventure activities in rishikesh3

ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ बंजी जंपिंग का भी मजा उठा सकते हैं। यह छोटा सा खूबसूरत शहर बंजी जंपिंग के लिए भी जाना जाता है। आपको जगह-जगह प्राइवेट टूर प्लानर बंजी जंपिंग की सुविधा देते हुए नजर आएंगे। कई ऐसे प्लानर भी हैं, जो कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग के साथ बंजी जंपिंग भी करवा सकते हैं। बंजी जंपिंग के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुक सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- ऋषिकेश से महज 59 किमी दूर स्थित यह जगह पर्यटकों की बन रही है पहली पसंद

ऋषिकेश में कयाकिंग (Adventure Activities in Rishikesh)

Adventure Activities in Rishikesh2

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के साथ-साथ आप कयाकिंग भी कर सकते हैं। कई लोगों को रिवर राफ्टिंग और कयाकिंग सेम लगती है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि, कयाकिंग में एक छोटी बोट होती है, जिसे पानी में अकेले आपको संभालना होता है। लेकिन रिवर राफ्टिंग में आपके साथ 8 से 10 लोग भी हो सकते हैं। इसमें एक साथ आप सभी को बोट पर बैलेंस बनाना होता है।

इसे भी पढ़ें- Valley of Flowers in Uttarakhand: वैली ऑफ फ्लावर्स के लिए कैसे मिलेगा पास? जानें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस यहां

ऋषिकेश में फ्लाइंग फॉक्स

top 3 adventure activities in rishikeshSS

फ्लाइंग फॉक्स ऐसा गेम है, जिसमें आपको रस्सी पर लटकाया जाता है और एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर लेकर जाया जाता है। इसमें रस्सी आपके पीठ की तरफ लगी होती है और आपका चेहरा नीचे की तरफ होता है, जिससे आप ऊंचाई से नीचे का नजारा देख पाते हैं। दिल से कमजोर लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए, हर कोई इसे नहीं कर पाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।