herzindagi
image

तिरुमला वैकुंठ द्वार दर्शन के बाद आस-पास कहां घूमने जा सकते हैं लोग, जानें

भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित इस मंदिर में हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इसे भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। इसे देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मंदिर में से भी एक कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 15:12 IST

वैकुंठ एकादशी का त्योहार तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व भक्तों के लिए खास होता है। वैकुंठ एकादशी 10 से 19 जनवरी 2025 तक मनाई जाएगी, इसलिए लाखों लोग तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन दूर शहरों से आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में दर्शन करने के लिए आने वाले लोग घूमने के लिए अच्छी लोकेशन भी तलाश कर रहे हैं। क्योंकि अगर वह दूसरे शहरों से आएंगे, तो भगवान के दर्शन के साथ-साथ यहां स्थित फेमस जगहों पर भी घूम कर जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तिरुपति जिले और इसके आस-पास स्थित कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दर्शन के बाद घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां घूमने आ रहे लोग 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करके यहां आ सकते हैं।

नैचुरल आर्क तिरुपति

नैचुरल आर्क तिरुपति

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित एक प्राकृतिक चट्टानी जगह है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है। तिरुपति दर्शन के लिए आए लोग, यहां घूमने जरूर आते हैं। इसे भारत के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक जगह में से एक भी माना जाता है। इसका निर्माण लाखों वर्षों में चट्टान के कटाव से हुआ है। इसलिए यह एक अनोखी जगह लगती है। तिरुमाला पहाड़ियों में स्थित स्थान देखना आपके लिए सुकूनदायक होगा। इसके पास एक रॉक गार्डन नाम का बगीचा भी है, जो कुछ घंटे बिताने के लिए एक अच्छी जगह है। इसके अलावा चक्रतीर्थ नाम से यहां एक भगवान शिव का एक छोटा मंदिर भी हैं जहां आप दर्शन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- टूर पैकेज से जा सकते हैं तिरुमला वैकुंठ एकादशी 2025 में शामिल होने, जानें कितना आएगा खर्च

तलाकोना झरना

waterfalls

नीले पानी वाले इस झरने को तिरुपति के पास सबसे सुंदर जगह में से एक माना जाता है। यह एक मन मोहने वाला प्राकृतिक स्थान है। अगर आप किसी प्राकृतिक जगह पर जाना चाहते हैं, जो घने जंगलों से घिरा हो और शांत वातावरण का अहसास करवाए, तो यहां जाने का प्लान बना लें। ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए यह जगह पसंद की जाती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- TTD Online Tickets: तिरुमला वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें क्या है सही तरीका

आकाशगंगा

आंध्र प्रदेश आने के बाद अगर आप यहां का नजारा देखे बिना वापस लौट गए, तो आपको अफसोस हो सकता है। यह जगह बेस्ट सनसेट पॉइंट के लिए भी जानी जाती है। तिरुमाला में आकाशगंगा एक पवित्र झरना है। इस झरने के पवित्र जल का उपयोग मंदिर के अनुष्ठानों में किया जाता है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह धार्मिक रूप से भी यह अच्छा होता है। हरी-भरी हरियाली से घिरी यह जगह एक शांत और आध्यात्मिक वातावरण का अहसास करवाती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।