आपकी भी बेसन की पूड़ी नहीं फूलती या हो जाती है सख्त? आटा गूंथते समय अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

अगर आप चाहती हैं क‍ि बेसन की पूड़ि‍यां एकदम फूली-फूली बनें तो आटे को गूंथते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-11-08, 20:00 IST
besan poori making tips

हमारे यहां भारतीय घरों में कई तरह की पूड़ि‍यां बनाई जाती हैं। बेसन की पूड़ि‍यां भी उन्‍हीं में से एक हैं। बेसन की पूड़ियां खाने में तो बहुत स्वाद लगती हैं, लेकिन बनाते समय अक्सर दो ही दिक्कतें आती हैं। या तो पूड़ी कड़ाही में जाकर फूलती ही नहीं या फिर बनने के बाद इतनी हार्ड हो जाती है कि चबाना मुश्किल हो जाता है।

बेसन की पूड़ी के ल‍िए आटा गूंथते समय करें ये 5 काम

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बेसन की पूड़ी को एकदम गुब्बारे जैसी फूली-फूली और रुई जैसी सॉफ्ट बनाने के ल‍िए हम आपको कुछ यून‍िक टि‍प्‍स दे रहे हैं। बस अगली बार आटा गूंथते समय ये 5 आसान हैक्स अपनाकर देखिए। आपकी पूड़‍ियां सबसे अच्‍छी बनेंगी।

besan poori making tips (2)

image credit- magnific

1. आटे में डालें थोड़ा सा मोयन

बेसन थोड़ा ड्राई होता है। अगर आप सिर्फ पानी से आटा गूंथ लेंगी, तो पूड़ियां तलते ही कड़क हो जाएंगी। ऐसे में आटा गूंथते समय 2 कप आटे में 1 से 2 चम्मच कम गर्म तेल या देसी घी मिला लें। इसे आटे में अच्छे से म‍िक्‍स करें। इससे आपकी पूड़ियां अंदर से एकदम सॉफ्ट और खस्ता बनेंगी।

यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में ट्राई करें मूली और चावल की पूड़ी, नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी

2. थोड़ा सा गेहूं का आटा या सूजी मिलाएं

अगर आप सिर्फ बेसन की पूड़ी बनाएंगी, तो भी वे सख्‍त ही रहेंगी और इन्‍हें बेलना भी काफी मुश्‍क‍िल होगा। ऐसे में बेसन के साथ 2 से 3 चम्मच गेहूं का आटा या थोड़ी सी सूजी मिला दें। सूजी से पूड़ी लंबे समय तक फूली रहेगी और क्रिस्पी बनेगी, जबकि गेहूं का आटा उसे टूटने से बचाएगा और अच्छी बाइंडिंग म‍िलेगी।

3. गुनगुने पानी या दूध से आटा गूंथें

कई बार लोग ठंडे पानी से ही बेसन का आटा गूंथ लेते हैं। इससे वो टाइट होने लगता है और बेलते समय फट भी जाता है। ऐसे में आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी की जगह कम गुनगुने पानी या गुनगुने दूध का इस्तेमाल करें। दूध मिलाने से पूड़ी का कलर भी बहुत बढ़िया आता है और वो काफी देर तक एकदम नरम बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- सरसों के तेल में भी बनेंगी सफेद और फूली पूड़ियां, बस अपनाएं ये ट्रिक्स

4. आटे को न ज्यादा सख्त रखें, न ज्यादा ढीला

बेसन की पूड़ी के आटे का टेक्सचर सही होना बहुत जरूरी है। इसके ल‍िए आटा गूंथते समय पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें। आटा रोटी के आटे से थोड़ा सा टाइट होना चाहिए, लेकिन पूड़ी के आम आटे जितना बहुत ज्यादा कड़ा भी नहीं। अगर आटा ज्यादा सख्त होगा तो पूड़ी फूलेगी नहीं और ज्यादा गीला होगा तो तेल सोख लेगी।

besan poori making tips (1)

image credit- magnific

5. गूंथने के बाद आटे को रेस्ट जरूर दें

यह सबसे जरूरी स्टेप है जिसे ज्यादातर लोग जल्दीबाजी में भूल जाते हैं। इसल‍िए आटे को गूंथने के बाद उस पर 2 से 3 बूंद तेल लगाकर ढक दें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बेसन पानी को अच्छे से सोख लेगा और आटा सेट हो जाएगा। इसके बाद जब आप पूड़ियां बेलकर गरम तेल में डालेंगी, तो हर एक पूड़ी गुब्बारे की तरह फूलेगी।

टिप: पूड़ी तलते समय कढ़ाही में तेल अच्छे से गरम होना चाहिए। अगर तेल कम गरम होगा, तो पूड़ी फूलेगी नहीं और अपने अंदर पूरा तेल सोख लेगी।

तो इन छोटे-छोटे हैक्स को अगली बार ट्राई करें और गरमा-गरम फूली हुई बेसन की पूड़ियों का मजा लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।