Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

रसोई की साफ-सफाई नहीं है इतनी आसान, जानें किन बातों पर ध्यान देना है जरूरी

Cleaning Hacks: किचन को सबसे पवित्र और घर का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में, इसकी साफ-सफाई का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। 
Updated:- 2024-02-18, 04:00 IST
kitchen tips in hindi

किचन की साफ-सफाई महिलाओं के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। रसोई घर में तेल की चिकनाई, दाल, सब्जी वगैरह गिरते रहते हैं। यही कारण है कि सबसे ज्यादा गंदगी घर के इसी एरिया में होती है। इसलिए किचन को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी होता है। कई बार महिलाएं क्लिनिंग करने के दौरान कुछ चीजों की सफाई करना भूल जाती हैं। तो चलिए जानते हैं रसोई को साफ करते वक्त किन चीजों पर फोकस करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

सिलेंडर की पाइप और चूल्हे को न करें इग्नोर 

best cleaning tips

कई बार महिलाएं रसोई घर की साफ सफाई तो करती हैं। पर, कुछ छोटी-छोटी चीजों को साफ करना भूल जाती हैं। इन्हीं में से एक है- गैस के चूल्हे और इसकी पाइप की सफाई करना। दरअसल, हर दिन खाना बनाने से इन जगहों पर कुछ पदार्थ गिर जाते हैं और धीरे-धीरे ये गहरे दाग का रूप लेने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इसको अच्छी तरह सफाई करें। इसके लिए आप गरम पानी में नींबू और थोड़ी डिटर्जेंट पाउडर मिला कर पाइप को साफ कर साफ हैं। 

एग्जॉस्ट पंखे और चिमनियों पर दें ध्यान

किचन में खाना बनाने के दौरान जो धुएं निकलते हैं, वो यहां मौजूद चिमनियों पर जबरदस्त तरीके से चिपक जाते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि रसोई घर की साफ-सफाई के साथ इन पर भी ध्यान दिया जाए। अगर एग्जॉस्ट पंखे में ज्यादा धूल अटक गए तो ये अच्छे से काम नहीं करेंगे और ना ही किचन की गर्मी को बाहर कर पाएंगे। इसलिए  समय समय पर इनकी सफाई करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए आप लिक्विड सोप और सिरके इस्तेमाल कर सकते हैं। 

खिड़की और दरवाजे की करें सफाई 

अक्सर महिलाएं किचन की स्लैब और चूल्हे के आसपास गिरी गंदगी को तो सैफ कर लेती हैं लेकिन वहां मौजूद खिड़कियों पर ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल, खाना बनाने के दौरान तेल के धुएं से दीवारों और कांच की खिड़कियों पर भी चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में 3-4 दिन पर इसकी सफाई जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ग्राइंडर की सफाई के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

छोटे उपकरणों पर भी करें फोकस 

best cleaning tips in hindi

रसोई घर की सफाई किसी चैलेंज से कम नहीं होती है। इसके लिए हर एक छोटी बड़ी चीजों पर फोकस करना जरूरी होता है। इनमें मिक्सर, ग्राइंडर, कद्दूकस, टोस्टर, सैंडविच मेकर और दीवारों पर लगे बर्तन स्टैंड आदि शामिल हैं। ये भले ही कभी कभी इस्तेमाल होते हैं। लेकिन किचन में रखे होने के कारण इन सब पर भी गंदगी जम जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप वीकेंड पर इसकी सफाई करते रहें। 

इसे भी पढ़ें- तेल मसाले के छींटे से हो गया है गैस स्टोव चिपचिपा, तो इस एक घोल से चमकेगी नई जैसी

 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।