Window Hacks: खिड़की का कांच टूट जाए तो इन हैक्स की लें मदद

Window Hacks: छोटे बच्चों द्वारा बॉल मार देने से लेकर अलग-अलग कारणों की वजह से खिड़की का कांच टूट सकता है। ऐसा होने पर लोग नया शीशा लगवाने के लिए ढेर सारा खर्च करते हैं। इसी को देखते हुए इस आर्टिकल में आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप खिड़की के टूटे हुए कांच को फिक्स कर पाएंगे।
ट्रांसपेरेंट की मदद से ठीक करें खिड़की का कांच

ट्रांसपेरेंट टेप की मदद से आप आसानी से खिड़के के टूटे हुए कांच को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस खिड़की का जो भी हिस्सा टूटा है, उस पर टेप लगा देना है। ट्रांसपेरेंट टेप को कैंची की मदद से कांटे। ऐसा ना करने से टेप तेड़ी-मेड़ी कटती है, जिससे खिड़की का कांच खराब दिखता है।
इसे भी पढ़ेंः खिड़की के नीचे का हिस्सा नहीं होता साफ तो इन हैक्स की लें मदद
खिड़की के कांच की जगह लगाएं पॉलीथिन
अगर आपकी खिड़की का पूरा कांच निकल गया है, तो आप ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन खिड़की पर लगा दें। आप स्टेशनरी की दुकान से कॉपी-किताब पर चढ़ाई जाने वाली पॉलीथीन भी खरीद सकते हैं। इससे आपको नया कांच भी नहीं लगवाना पड़ेगा और दोबारा टूटने का डर भी नहीं रहेगा।
खिड़की पर लगाएं कार्डबोर्ड
खिड़की पर कार्डबोर्ड लगाकर आप उसे बंद भी कर सकते हैं। बहुत से लोग खिड़की को खोलना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप इस ट्रिक की मदद ले सकते हैं। इससे खिड़की सुरक्षित हो जाएगी और मच्छर जैसे कीड़े आपके घर में नहीं आएंगे। (घर से मच्छर कैसे भगाएं)
खिड़की पर लगाएं पर्दा

इन सभी टिप्स के अलावा आप खिड़की पर पर्दा लगाकर भी उसे ठीक कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप खिड़की पर ऐसा गिलास लगाएं, जो आसानी से ना टूटे। इससे आपकी खिड़की बार-बार टूटेगी नहीं।
इसे भी पढ़ेंः घर की खिड़कियां साफ करते हुए ना करें ये छोटी-छोटी मिसटेक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।