गर्मी में ठंडक देगी 'चना-खीरा चाट', नोट करें बनाने की दो खास रेसिपी
-1775460113046.webp)
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब कुछ भारी या तला-भुना खाने का मन न हो, तो 'काले चने और खीरे की चाट' एक वरदान की तरह काम करती है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और पानी से भरपूर होने के कारण शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान भी रखती है। ऐसे में अगर आप चने की चाट ट्राई करना चाहती हैं तो यहां दी गई दो रेसिपीज आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस चाट को बनाने के दो बेहतरीन और आसान तरीके क्या हैं? पढ़ते हैं आगे...
देसी तड़का 'चना-खीरा चाट'
यह रेसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें कच्ची सब्जियों के साथ थोड़ा सा सोंधापन पसंद है। ऐसे में आपके पास उबले हुए काले चने (1 कप), बारीक कटा खीरा (1 बड़ा), कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, थोड़ा सा जीरा और हींग आदि का होना बेहज जरूरी है।
- अब आप एक पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- अब इसमें उबले हुए चने डालें और 2 मिनट तक हल्का भूनें।
- इसे एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें। अब इसमें कटा हुआ खीरा, प्याज और टमाटर मिलाएं।
- ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालें।
- यह 'वॉर्म सलाद' की तरह भी काम करता है और बेहद स्वादिष्ट लगता है।
इंस्टेंट 'रिफ्रेशिंग मिंट चाट'
- अगर आप किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहतीं, तो यह तरीका सबसे बेस्ट और झटपट तैयार होने वाला है। ऐसे में आपके पास भीगे और उबले काले चने, ढेर सारा खीरा, पुदीने की ताजी पत्तियां, अनार के दाने (ऑप्शनल) और बारीक कटा हरा धनिया आदि का होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें - घर पर आसानी से बनाएं टेस्ट से भरपूर शकरकंद की चाट
- अब आप एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ठंडे उबले चने और बारीक कटा खीरा लें।
- इसमें पुदीने की पत्तियों को हाथ से तोड़कर डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं।
- अगर आप बच्चों के लिए बना रही हैं, तो इसमें थोड़े से अनार के दाने या सेब के बारीक टुकड़े भी डाल सकती हैं।
- यह चाट पूरी तरह से कच्ची और ताजी सब्जियों पर आधारित है, जो पेट को ठंडक पहुंचाती है।
इसे भी पढ़ें - घर पर कैसे बनाएं घुगनी चाट, जानें इसकी आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।