लंच में बनाएं भरवां ककड़ी की सब्जी, आसान है रेसिपी

गर्मी के मौसम में लंच में अक्सर लोग हल्का और टेस्टी डिश ट्राई करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा सर्च कर रही हैं, तो भरवां ककड़ी की सब्जी बना सकती हैं। आमतौर पर लोग ककड़ी को सलाद की तरह खाते हैं, लेकिन इसकी मसालेदार सब्जी इतनी लाजवाब होती है कि इससे साधारण खाने का भी स्वाद बढ़ जाता है।
ककड़ी की तासीर ठंडी होती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे जब चटपटे मसालों के साथ भरकर बनाया जाता है, तो इसकी खुशबू और स्वाद सबको दीवाना बना देता है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो हर रोज वही बोरिंग सब्जियां खाकर ऊब चुके हैं। नीचे लेख में पढ़ें भरवां ककड़ी की सब्जी बनाने की आसान विधि।
भरवा काकड़ी की सब्जी रेसिपी Recipe Card
भरवा काकड़ी की सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 2-ककड़ी
- 3 चम्मच- धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच- गरम मसाला
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच- हल्दी पाउडर
- आवश्यकता अनुसार- नमक
- 3 चम्मच- तेल
- 1 चुटकी- राई
- 1 चुटकी- जीरा
- 1चुटकी- हींग
Step
- Step 1:
भरवा सब्जी बनाने के लिए ककड़ी को धुलकर थाली में रखें।
- Step 2:
दूसरी तरफ एक कटोरे में धनिया पाउडर,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,नमक और आधा चमच्च तेल डालें।
- Step 3:
स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा भुना हुआ बेसन या पिसी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर भी मिला सकती हैं।
- Step 4:
अब इन मसालों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
- Step 5:
इसके बाद धुली हुई ककड़ी को पोंछकर सुखा लें।
- Step 6:
अब बीच में कट लगा के तैयार किया गया मसाला उस में भरें।
- Step 7:
इसके बाद गैस ऑन कर पैन या कड़ाही रखें।
- Step 8:
अब इसमें तेल डाल कर गर्म करें और उसमे राई,जीरा और हींग डाल कर कुछ सेकेंड रुकें।
- Step 9:
इसके बाद तैयार की गई स्टफिंग वाली ककड़ी डाल कर ढकें।
- Step 10:
थोड़ी-थोड़ी देर में ककड़ी को हिलाते रहें।
- Step 11:
4-5 मिनट रुकने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें और फिर से ढक कर पकने दें।
- Step 12:
5-7 मिनट पकाने के बाद आपकी भरवां ककड़ी की सब्जी बनाकर तैयार हो जाएगी।
- Step 13:
अब इसे गरमा-गरमा रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।
भरवां ककड़ी की सब्जी की रेसिपी

- भरवां सब्जी बनाने के लिए ककड़ी को धोकर थाली में रखें।
- दूसरी तरफ एक कटोरे में धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और आधा चमच्च तेल डालें।
- स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा भुना हुआ बेसन या पिसी हुई मूंगफली का दरदरा पाउडर भी मिला सकती हैं।
- अब इन मसालों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद धुली हुई ककड़ी को पोंछकर सुखा लें।
- फिर एक में 5-6 हिस्से करें।
- अब बीच में कट लगाकर तैयार किया गया मसाला उसमें भरें।
- इसके बाद गैस ऑन कर पैन या कड़ाही रखें।
- अब इसमें तेल डालकर गर्म करें और उसमे राई,जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड रुकें।
- इसके बाद तैयार की गई स्टफिंग वाली ककड़ी डाल कर ढकें।
- थोड़ी-थोड़ी देर में ककड़ी को हिलाते रहें।
- 4-5 मिनट रुकने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें और फिर से ढककर पकने दें।
- इसके बाद कटोरे में बचे हुए मसाले को भी डाल दें।
- 5-7 मिनट पकाने के बाद आपकी भरवां ककड़ी की सब्जी बनाकर तैयार हो जाएगी।
- अब इसे गरमा-गरमा रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- करेला, शिमला मिर्च से लेकर भिंडी तक... भरवां सब्जियां बनाते समय फॉलो करें ये टिप्स, स्टफिंग नहीं आएगी बाहर
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।