Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

वीकेंड में ओवर ईटिंग को कुछ इस तरह आप भी करें कंट्रोल

अगर आप भी वीकेंड में कुछ अधिक ही ओवर ईटिंग करती हैं, तो इन टिप्स की मदद से उसे आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं।
Updated:- 2020-11-16, 14:00 IST
avoid over eating during weekend

सही आहार लेना शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। लेना भी चाहिए क्यूंकि, बिना सही आहार लिए आप कभी भी हेल्दी नहीं रह सकते हैं, लेकिन कुछ भी उल्टा-सीधा दिन भर खाते रहना आपकी हेल्थ को कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। अमूमन वीकेंड में अधिक खाने की आदत होती है, और वो इस आदत से इतने मजबूर होते हैं कि लाख कोशिश के बाद भी वीकेंड में ओवर ईटिंग से नहीं बच पाते हैं। अगर आप भी छुट्टी वालों दिनों में या फिर वीकेंड वाले दिनों से अपनी ओवर ईटिंग की आदत से परेशान हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ओवर ईटिंग की आदत दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं-

चबाकर खाना खाएं

tips to avoid over eating during weekend inside

अगर आप ओवर ईटिंग से परेशान हैं, तो इस लिस्ट में सबसे पहला कारण, खाना चबाकर ना खाने का कारण हो सकता है। अगर ये मालूम किया जाए कि कितने लोग खाना चबाकर खाते हैं, तो लगभग दस में से चार से पांच लोग आपको ऐसे मिलेंगे जो खाना चबाकर खाते ही नहीं है। अगर आप ओवर ईटिंग से बचना चाहती हैं, तो आप जब भी खाना खाएं चबाकर खाएं। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन शहरों की फूडी गलियों में मिलता है ज़ायक़े का असली मज़ा

छोटे प्लेट का करें इस्तेमाल 

tips to avoid over eating during weekend inside

भारतीय लोग बड़े-बड़े थाली में खाना पसंद करते हैं, और उस थाली में लगभग सात से दस किस्म का भोजन तो ज़रूर ही रहता है। खैर, अगर आपको वीकेंड के साथ किसी अन्य दिनों में भी ओवर ईटिंग से बचना है तो आप छोटे बर्तनों में ही खाने को परोसे। आपके प्लेट में जितना कम भोजन होगा, आप उतना ही कम खाना पसंद करेंगी और ओवर ईटिंग की समस्या से दूर रहेंगी। 

 

पानी खूब पिएं

tips to avoid over eating during weekend inside

ओवर ईटिंग को कंट्रोल करने के लिए सबसे आसन तरीका है पानी पीना। अगर आपको इसे कंट्रोल करना है, तो नियमित तैर पर पानी पीते रहे।  इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको अधिक भूख भी नहीं लगेगी। आप नींबू पानी का भी सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप सुबह-सुबह गर्म पानी का भी सेवन कर सकती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: इन हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स की मदद से टी पार्टी को बनाएं शानदार

फाइबर युक्त आहार लीजिए

tips to avoid over eating during weekend inside

खुद को हेल्दी और ओवर ईटिंग को रोकने के लिए आप आहार में फाइबर युक्त आहार को शामिल कीजिये। फाइबर युक्त आहार ओवर ईटिंग की समस्या को कंट्रोल करता है, और आपके मोटापे को भी घटाता है। तले हुए खाने को तो आप बिल्कुल भी हाथ न लगायें। हरी सब्जियों को आहार में शामिल करें। अधिक स्नैक्स को साइड में कीजिये।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cdn.stocksnap.io,media.istockphoto.com,ak.picdn.net)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।