घर पर क्रिस्पी पास्ता बनाना है? फूड इन्फ्लुएंसर के ये 3 सीक्रेट टिप्स आएंगे काम

क्रिस्पी पास्ता में सबसे जरूरी इसका टेक्सचर होता है। ज्यादातर घरों में लोग उबालकर पास्ता बनाते हैं, लेकिन यह रेसिपी आपको भी पसंद आएगी। फूड इन्फ्लुएंसर रेणुका बताती हैं कि इसे बनाने के लिए भी आपको पास्ता को पानी में उबालना होगा, लेकिन फिर भी इसे क्रिस्पी बनाया जा सकता है। बस आपको ध्यान रखना होगा कि क्रिस्पी बनाने के लिए इसे पानी में कितने देर तक उबालते रहना है। आज के इस आर्टिकल में हम रेणुका से जानेंगे कि क्रिस्पी पास्ता बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये 3 जरूरी टिप्स पास्ता का स्वाद दोगुना कर देंगे।
क्रिस्पी पास्ता बनाने के लिए कितने देर उबालें
पास्ता को पानी में उबालने के लिए आपको गैस मीडियम आंच पर रखना चाहिए। पहले पानी में नमक डालकर अच्छे से गर्म होने दें और लगभग 4 से 5 मिनट के लिए पास्ता डालकर पकाएं। ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा नहीं पकाना है। इसका टेक्सचर ऐसा रहे, जिससे यह सॉफ्ट हो जाए, लेकिन आसानी से दबे नहीं। उबालने के बाद पानी पूरी तरह निकाल दें और 5से 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। पास्ता में अक्सर पानी रह जाता है, इसलिए किसी जाली वाले बर्तन में रखें, जिससे पानी अच्छे से निकल जाएगा।
View this post on Instagram
- ध्यान रखें कि अगर पास्ता में नमी रहेगी, तो वह क्रिस्पी नहीं बनेगा।
इसे भी पढ़ें- बासी होने पर बढ़ जाता है इन डिशेज का स्वाद, क्या आपने कभी किया है ट्राई?
क्रिस्पी पास्ता के लिए कॉर्न फ्लोर और मैदा की सही मात्रा
कॉर्न फ्लोर डालने पर भी ज्यादातर महिलाएं शिकायत करती हैं कि पास्ता क्रिस्पी नहीं बनता। इसलिए, आप इसमें 1 चम्मच मैदा मिला दें। इसके लिए पहले आप उबाले हुए पास्ता में से पानी अच्छे से निकाल लें, इसके बाद इसमें 1 चम्मच मैदा और कॉर्न फ्लोर मिलाएं।
- ध्यान रखें कि यह दोनों चीजें आपको इतनी मिलानी है, जिससे पास्ता पर अच्छे से इसकी कोटिंग हो जाए।
क्रिस्पी पास्ता तेल में कैसे फ्राई करें?
इसके लिए आपको पहले तेल को अच्छे गर्म करना होगा। आप रिफाइंय या ओलिव ऑयल में इसे बना सकती हैं। सरसों के तेल में तलने से इसका टेक्सचर अच्छा नहीं आता। तलने के लिए आपको कॉर्न फ्लोर और मैदा की कोटिंग वाले पास्ता को सीधा तेल में डालना है। इसे तेल में तब तक पकाएं, जब तक यह हल्का लाल नहीं हो जाता। इसके बाद आप इसे तेल से बाहर निकालें।
इसे भी पढ़ें- देश-विदेश में मशहूर हैं सत्तू के लड्डू, नोट करें रेसिपी

आप मसालेदार क्रिस्पी पास्ता खाना चाहती हैं, तो एक बर्तन में लाल मिर्च पाउडर, मसाले, नमक और चाट मसाला मिलाएं। इसे तले हुए पास्ता में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह मसालेदार क्रिस्पी पास्ता तैयार है। इसमें आप कच्चे प्याज टमाटर भी मिला सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।