Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

यह अलग-अलग पास्ता जरूर करेंगे आपको भी fascinate

अगर आपको पास्ता खाना बेहद पसंद हैं तो ऐसे में आपको इन अलग-अलग पास्ता के बारे में भी जरूर जानना चाहिए। 
Updated:- 2021-07-25, 16:00 IST
pasta twist

पास्ता का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हों या बड़े, हर किसी को पास्ता खाना बेहद पसंद होता है। यह इटली का एक फेमस फूड है और वहां के लगभग हर रेस्त्रां में आपको पास्ता अवश्य मिल जाएगा। वैसे पास्ता अब केवल इटली का ही फूड नहीं रह गया है, बल्कि इसे पूरी दुनिया में लोग खाना पसंद करते हैं। इन विभिन्न देशों में भारत भी शामिल है। भारत में ही लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। यहां पर रेस्त्रां से लेकर शादी तक में पास्ता सर्व किया जाता है। आपने भी कई बार पास्ता अवश्य खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि केवल एक ही पास्ता अवेलेबल नहीं है। मार्केट में कई तरह के पास्ता अवेलेबल है। सुनकर आपको शायद हैरानी हो, लेकिन पास्ता की विविधता के कारण इससे 100 से अधिक टाइप्स मौजूद हैं। तो चलिए आज हम आपको पास्ता के कुछ पापुलर टाइप्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आने वाले हैं-

पेनी पास्ता

pony pasta

पेनी पास्ता एक ऐसा पास्ता है जो बेहद ही पॉपुलर है और इसे कई तरह की पास्ता सॉस के साथ बनाया जाता है। यह एक मीडियम साइज का पास्ता होता है जिसमें एक खोखली नली होती है और इसके दोनों ओर एक तिरछा सिरा होता है। सिलेंडर शेप के इस पास्ता के अंदर के स्पेस की वजह से सॉस की कोटिंग अंदर तक होती है। जब सॉस पास्ता पर अच्छी तरह से चिपक जाती है तो इसका स्वाद और भी बेमिसाल हो जाता है।

स्पाइरल पास्ता

spiral pasta

स्पाइरल पास्ता जिसे फुसिली पास्ता(पास्ता बनाते वक्त ट्राई करें ये हैक्स) भी कहा जाता है। पास्ता का यह नाम इटैलियन शब्द फुसो से आया है जिसका अर्थ है स्पिन्डल। यह एक शॉर्ट-कट पास्ता है जो कॉर्कस्क्रू के आकार का होता है। इस पास्ता को आमतौर पर टमाटर सॉस और पनीर के साथ सर्व किया जाता है।

पैपर्डेल पास्ता

pasta variety

पैपर्डेल एक पास्ता है जो वाइड, लॉन्ग व फ्लैट पास्ता होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पास्ता की उत्पत्ति टस्कन में 14 वीं शताब्दी में हुई। हालांकि, उनकी व्यापक लोकप्रियता के कारण आज पैपर्डेल इटली के सभी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। आप इसे हॉलिडे में खा सकते हैं या फिर किसी खास अवसर पर भी इसे बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं कैसे बनता है मखाना? जानें इससे जुड़े मिथक

रिगाटोनी पास्ता

rigatoni pasta

रिगाटोनी पास्ता (इंडियन मसाला पास्ता रेसिपी) एक ट्यूब शेप्ड पास्ता है, जो अलग-अलग लेंथ में अवेलेबल है। रिगाटोनी शब्द इटालियन शब्द रिगाटो से आया है। यह आमतौर पर पेनी से बड़े होते हैं और कभी-कभी इनमें हल्का सा कर्व भी होता है। रिगाटोनी की विशेषता उनकी लंबाई के नीचे की लकीरें होती हैं। रिगाटोनी विशेष रूप से साउथ इटली में खासतौर पर पसंद किया जाने वाला पास्ता है।

लसग्ना पास्ता

lasagna pasta

लसग्ना पास्ता की उत्पत्ति नेपल्स में हुई थी और यह एक मध्यम लंबाई का पास्ता है जिसे चपटा किया जाता है और आयताकार आकार में काटा जाता है। लसग्ना को आमतौर पर विभिन्न सॉस, चीज और अन्य सामग्री की फिलिंग के साथ विभिन्न लेयर के साथ खाया जाता है। इसे कभी-कभी एक छोटे रोल या सूप के रूप में भी परोसा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:पके हुए केले से बनाएं ये 3 स्नैक्स, बेहद सिंपल है इसकी रेसिपीज

मैकरोनी

macaroni pasta

मैकरोनी जिसे इटली में मैकचेरोनी के रूप में जाना जाता है, हर दिल अजीज है। भारत में भी बच्चे मैकरोनी को खाना बेहद पसंद करते हैं। इसमें पास्ता को छोटे ट्यूबों में काटा जाता है। मैकरोनी का उपयोग आमतौर पर बेक्ड पास्ता डिशेज, सूप में किया जाता है या चीज़ व विभिन्न सॉस के साथ सर्व किया जाता है। वैसे मैकरोनी का उपयोग करके बनाए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक मैक और चीज़ है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।