देश-विदेश में मशहूर हैं सत्तू के लड्डू, नोट करें रेसिपी

सत्तू का सेवन गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन डी और जरूरी खनिज सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ऐसे में भारतीय घरों में इससे अलग-अलग तरीके की डिशेज जैसे पराठा, शरबत, लिट्टी, चिला और लड्डू बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे गांव या घरों में सत्तू के लड्डू जो सिंपल मिठाई की तरह खाए जाते हैं। वह आज चाइना की यूनिवर्सिटीज के कैफे में रिकमडेड प्रोडक्ट की तरह पहुंच रहे हैं। वहां पर इन्हें सत्तू पॉप कहा जाता है। अगर आपने अभी तक सत्तू के लड्डू (Sattu Laddu Recipe) नहीं खाए हैं, तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हम इस लड्डू को बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सत्तू के लड्डू की रेसिपी Recipe Card
सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी
Ingredients
- घी - 4 बड़े चम्मच
- सत्तू (भुने चने का आटा) - 2 कप
- काजू - 1 बड़ा चम्मच
- बादाम - 1 बड़ा चम्मच
- खरबूजे के बीज - 1 बड़ा चम्मच
- पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
- बूरा चीनी - 1/2 कप
- इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- पिस्ता- 7-8
- खरबूजे के बीज- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले सत्तू को छानकर एक कटोरे में पलट लें।
- Step 2:
अब गैस पर कड़ही रखकर घी डालें और गर्म करें।
- Step 3:
घी गर्म होने के बाद इसमें सत्तू डालकर 2-3 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें
- Step 4:
इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादम, खरबूजे के बीज और बारीक कटे हुए पिस्ता मिलाएं।
- Step 5:
सभी चीजों को 2-3 मिनट तक भूनें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
- Step 6:
अब इस मिश्रण को कटोरे में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 7:
ठंडा होने के बाद मिश्रण में पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
- Step 8:
अब इसे अच्छे से मिक्स करें और चेक करें कि लड्डू बंध रहा है या नहीं।
- Step 9:
इसके बाद हल्के हाथ से प्रेस करते हुए लड्डू बनाएं।
- Step 10:
सभी लड्डू बनने के बाद इसके ऊपर पिस्ता और खरबूजे के बीज की गार्निशिंग करें।
सत्तू के लड्डू कैसे बनाएं? (Sattu Ke Laddu Recipe)
बलिया के सत्तू वाले लड्डू दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके को अपना सकती हैं, जो बेहद आसान है।

- लड्डू बनाने के लिए चना या जौ का सत्तू लें। इसके बाद कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें और पिघलने दें। गैस की फ्लेम को धीमा करें और घी गलने के बाद इसमें सत्तू डालकर चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें जब तक मिश्रण सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद इसमें कटे हुए सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, खरबूजे के बीज और कद्दूकस किए गए या फिर बारीक चॉप किए गए पिस्ता को डालकर मिक्स करें और 2-3 मिनट तक भूनें। सभी चीजों को मिलाने और भूनने के बाद चेक करें कि लड्डू बनाने पर मिश्रण बाइंड होगा या नहीं।
- इसके बाद इसे एक कटोरे में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसमें पिसी हुई शक्कर यानी चीनी का बूरा और कुटी हुई इलायची (छिलका हटाकर) डालें। हाथ साफ करके इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से चारों तरफ घूमाते हुए मिक्स करें।
- मिश्रण बनकर तैयार है। अब इससे अपने मनमुताबिक आकार में लड्डू बनाएं।लड्डू बनाते वक्त उसे हल्के हाथ से प्रेस करें, जिससे बनाने के बाद वह खुल न जाएं। इन्हें बनाने के बाद इनके ऊपर खरबूजे के बीज और पिस्ता की गर्निशिंग करें।

- लड्डूओं को आप महीने भर आराम से खा सकती हैं। मगर आप अगर ज्यादा ह्युमिडिटी वाले क्षेत्र में रहती हैं, तो इन्हें बनाकर एयरटाइट डिब्बे में पैक कर फ्रिज में स्टोर करें।
- इन्हें आप 2-3 महीने तक खा सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि अचानक आए मेहमानों को आप इन लड्डूओं को सर्व कर सकती हैं।
लड्डूओं को बनाते वक्त ध्यान देने वाली बातें (Note These Things To Make Sattu Laddu)
- लड्डू के मिश्रण को भूनते समय हमेशा गैस की फ्लेम को लो रखें।
- मिश्रण को भूनने के लिए भारी तली वाला बर्तन इस्तेमाल करें।
- घी बहुत कम या ज्यादा न डालें वरना लड्डू की बाइंडिंग अच्छे से नहीं हो पाएगी।
इसे भी पढ़ें- इस वीकेंड अपने पार्टनर के लिए बनाना चाहती हैं कोई खास डिश? ट्राई करें सूजी-नारियल का शीरा और लड्डू
तो, अगली बार जब भी सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखते हुए लड्डू बनाना हो, तो सत्तू के लड्डू जरूर बनाकर खाएं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।