Place to Visit in Punjab for Lohri Celebrations 2024: लोहड़ी पर बनाएं पंजाब की इन जगहों पर घूमने का प्लान, दिल खुश हो जाएगा आपका

लोहड़ी हर साल का पहला त्योहार होता है। इसी से किसी भी त्योहार की शुरुआत होती है। इसे फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व उत्तर भारत, जिसमें खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस दिन अलाव जलाकर गेहूं के डंठल, चावल, रेवड़ी, गुड़ और मक्का चढ़ाते हैं और इसके चारों तरफ दोस्तों और रिश्तेदारों के घूम कर नृत्य किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप लोहड़ी के दौरान घूमने जा सकते हैं।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर

स्वर्ण मंदिर, सिखों का एक पवित्र धार्मिक स्थल, अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के साथ अमृतसर शहर का गौरव है। यह स्वर्ण मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसे हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। (अमृतसर के पास हिल स्टेशन)
यह मंदिर दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां न सिर्फ सिख समुदाय के लोग बल्कि सभी धर्मों के लोग एक समान आस्था से आते हैं। यहां हर पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। साथ ही यहां लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। अगर आप लोहड़ी पर यहां जा रहे हैं, तो मंदिर के लंगर में भोजन करें। यकीन मानिए यह प्रसाद आपको अमृत जैसा अहसास करवाएगा।
आनंदपुर साहिब

यह पंजाब राज्य के रूपनगर जिले में स्थित है। आनंदपुर साहिब सिख श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल है। लोहड़ी के दौरान, देश भर से तीर्थयात्री स्थानीय गुरुद्वारों में मत्था टेकने और जश्न मनाने के लिए इस शहर में आते हैं। आप लोहड़ी पर यहां आएंगे, तो आपको अलग ही अहसास होगा। लोगों को सुंदर पहनावा और त्योहार की तैयारियां आपका मन मोह लेगी।
इसे भी पढ़ें- पंजाब घूमने जाएं तो कपूरथला की इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें
लुधियाना

डांस से गहरा नाता रखने वाला लुधियाना उन लोगों के लिए एक बेस्ट प्लेस है, जो लोहड़ी के सांस्कृतिक और पारंपरिक रहस्यों को जानना चाहते हैं। यहां आपको लोगों को ग्रुप सड़कों पर भांगड़ा गिद्दा करते हुए नजर आएगा।
चमकदार कपड़े, तेज़ संगीत और मजेदार डांस आपको वहां रुकने के लिए मजबूर कर देगा।
इसे भी पढ़ें- पंजाब के बठिंडा में हैं तो जरूर करें ये चीजें
जालंधर

जालंधर को पंजाब के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। लोहड़ी पर यहां जगह-जगह खास तैयारियां की जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस पर्व की तैयारियों में हफ्ते पहले ही जुट जाते हैं। अगर आप पंजाब जा रहे हैं, तो आपको लोहड़ी पर इन जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए। (जालंधर के पास स्थित हैं ये शानदार हिल स्टेशन)
चंडीगढ़
लोहड़ी पर आप चंडीगढ़ भी घूमने जा सकते हैं। यह पंजाब की राजधानी है। इस शहर में आपको रॉक गार्डन और सुखना झील जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट में मिलेंगे, जहां लोगों की भीड़ हर दिन घूमने आती है। यहां जगह-जगह आप लोहड़ी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta, Youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।