लोनावला में हैं तो इन चीजों का उठाएं लुत्फ

महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों का एक बेहतरीन हॉलिडे स्पॉट है लोनावला। जब भी दो दिन की छुट्टी होती है तो मुंबई व पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र से लोग यहां पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। खासतौर से, अगर आप फैमिली के साथ एक शॉर्ट ट्रिप प्लॉन कर रही हैं तो ऐसे में लोनावला घूमना यकीनन एक अच्छा विचार है।
अगर आप यहां हैं तो सिर्फ प्रकृति को ही नहीं निहार सकते हैं, बल्कि अन्य कई बेहतरीन चीजों का भी आनंद ले सकते हैं। मुंबई से करीबन 106 किमी की दूरी पर स्थित लोनावला हिल स्टेशन में आप कई बेहतरीन गुफाओं को देख सकते हैं और यहां पर कुछ लोकप्रिय बौद्ध मंदिर भी हैं जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लोनावला में करने वाली कुछ बेहतरीन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवश्य करना चाहिए-
वैक्स म्यूजियम में खींचे तस्वीरें

यदि आप लोनावला में कुछ अच्छी चीज करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको वैक्स म्यूजियम अवश्य जाना चाहिए। यहां पर आपको माइकल जैक्सन, कपिल देव, ए आर रहमान, राजीव गांधी आदि सहित कई हस्तियों के वैक्स के स्टैच्यू मिलेंगे। अगर आप फैमिली के साथ लोनावला जा रहे हैं तो यकीनन यह जगह आपको काफी पसंद आएगी। यहां पर आप इन तस्वीरों को देखने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानते हैं पिंडर नदी के उद्गम स्थल और इतिहास की कहानी?
कार्ला गुफाओं से जानें इतिहास

लोनावला में आपको एक बार कार्ला गुफाओं में भी अवश्य घूमना चाहिए। पुणे-मुंबई राजमार्ग पर स्थित, यह गुफा उन कुछ गुफाओं में से एक मानी जाती है जो सह्याद्री पहाड़ियों में खोजी गई हैं। ऐसा माना जाता है कि यह गुफा दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व और 5 वीं शताब्दी ईस्वी के बीच बनाई गई थी। अगर आप यहां पर हैं तो आपको यकीनन बेहद ही अद्भुत अनुभव होगा।
अमृतांजन पॉइंट में मनाएं पिकनिक
लोनावाला में करने के लिए शानदार चीजों में से एक अमृतांजन प्वाइंट का दौरा करना है। खंडाला घाट की शुरुआत में स्थित अमृतांजन पॉइंट खोपोली के हरे-भरे परिवेश और एरियल व्यू आपको एक अलग अनुभव करवाते हैं। यहां पर आप पूरे साल जा सकते हैं। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाएं और एक अच्छा वक्त बिताएं।
कुने फॉल्स का लें मजा

लोनावला में करने के लिए मजेदार चीजों में से एक अपने दोस्तों के साथ कुने वॉटरफॉल में घूमना है। बुशी बांध के बहुत करीब स्थित, कुने वॉटरफॉल युवाओं के लिए सबसे पॉपुलर प्लेस में से एक है। वॉटरफॉल मानसून में बहुत तेज़ होता है। इस समय वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली बस देखते ही बनती है। इस जगह पर जाकर आप एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :बरसात में लोनावला की इन जगहों पर प्लान करें 3 दिन का ट्रिप
नारायणी धाम मंदिर में जाएं
शायद आप लोनावला जाएं तो मंदिर जाने के बारे में ना सोचें, लेकिन नारायणी धाम मंदिर में आपको एक बार अवश्य जाना चाहिए। यह विशाल मंदिर सफेद संगमरमर में सुंदर नक्काशी के साथ बनाया गया है। इस चार मंजिला मंदिर में ना केवल आसपास के लोग बल्कि टूरिस्ट भी आते हैं। खासतौर से, धार्मिक त्योहारों पर मंदिर भक्तों से भर जाता है और इसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है। मां नारायणी को समर्पित यह मंदिर सभी प्रमुख हिंदू देवताओं की पूजा की जाती है।
तो अब आप जब भी लोनावला जाएं तो इन चीजों का आनंद अवश्य उठाएं। साथ ही, अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- tripplatform, trawell, wikimedia, thrillophilia, aroundpune
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।