Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

ट्रेन में इन चीजों को कभी ना ले जाएं, वरना हो सकती है जेल

भारतीय रेल से आप भी करते हैं सफर तो अपने साथ कभी भी ना ले जाएं ये चीजें।
Updated:- 2022-11-17, 12:18 IST
these  things you cannot carry in trains

हम सभी कभी ना कभी रेलवे से यात्रा करते ही हैं। ऐसे में अगर आप भी रेलवे से सफर करते हैं तो आप कुछ बातों का खास ख्याल रखें। वरना आपको भी काफी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए कुछ नियम बनाया है, जो भी व्यक्ति ट्रेन से ट्रेवल करते हैं। उन्हें इन नियमों का पालन करना होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं भारतीय रेल में यात्रा करते समय किन चीजों को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए।

पटाखे

कई बार लोग पटाखे अपने साथ ट्रेन में लेकर चले जाते हैं। खासकर दिवाली के समय बता दे कि पटाखे को अपने साथ ट्रेन में नहीं ले जाना चाहिए। ट्रेन में ऐसी कोई भी पदार्थ को लेकर जाना नहीं चाहिए जिससे विस्फोट हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने साथ पटाखे लेकर जाते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है। ऐसे में आप अपने साथ भूलकर भी पटाखे लेकर ना जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:भारतीय रेलवे से जुड़े 10 रोचक प्रश्‍न, क्‍या आपको पता हैं इनके उत्‍तर ?

स्टोव या गैस सिलेंडर

train rule

बता दे कि कई लोग स्टोप या गैस सिलेंडर अपने साथ ले जाते हैं। रेलवे इन चीजों को यात्रा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं। ऐसे में आप इन चीजों को रेलवे से छुपाकर ले जाते है और आप पकड़े जाते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है। रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना अपराध है। रेल यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर ले जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ब्रेकयान से बुकिंग करवाना होगा। इसके बाद ही आप अपने साथ खाली सिलेंडर लें जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:देर रात ट्रेन में सफर करना पड़ सकता है भारी, IRCTC ने जारी किए नए नियम

तेजाब

तेजाब जैसी चीजें आप अपने साथ ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं। कई लोग इसे बोतल में छुपाकर ले जाने की कोशिश करते हैं। ऐसे कभी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। साथ ही आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। अगर आप प्रतिबंधित वस्तुओं को अपने साथ लेकर जाते है तो आपके ऊपर रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना या तीन साल की सजा मिल सकती है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे से यात्रा करने वाले हैं तो आप इन बातों का खास ख्याल रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।