दुबई में फन के लिए इन चीजों को करें ट्राई

दुबई का नाम सुनते हैं आंखों के सामने बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और बुर्ज खलीफा नजर आने लगता है। यह शहर दुनिया भर में साफ-सफाई और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक बार तो जरूर घूमें।
यहां आप शॉपिंग से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं। यहां इन्जॉय करने के लिए एक नहीं ऐसी कई जगहें हैं, जिनका अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा। इसलिए जब भी दुबई जाएं कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें। चलिए जानते हैं दुबई में घूमने की जगहें।
दुबई एक्वेरियम एंड अडंरवाटर जू

दुबई जाएं तो इस अंडरवाटर जू का अनुभव जरूर लें। यहां आपको हजारों की संख्या में समुद्री जानवर देखने को मिलेंगे। यहां आपको शार्क भी देखने को मिलेगी। यह बच्चों के साथ एक्सप्लोर करने के दुबई की सबसे अच्छी जगह है। 48 मीटर वॉक-थ्रू टनल का दुबई एक्वेरियम टनल घूमें। यह दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर एक्वेरियम है।
रविवार से लेकर बुधवार तक यह जगह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। वहीं गुरुवार से शनिवार सुबह के 10 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। ग्लास बॉटम बोट की सवारी करें, इसमें बैठ आप अपने पैरों के नीचे हजारों जानवरो को घूमते हुए देखेंगे।
डेजर्ट सफारी

दुबई की सफारी पूरी दुनिया में फेमस है। यह रेतीले रेगिस्तान में की जाती है। इसलिए रोमांच दोगुना बढ़ जाता है। यहां तीन तरीके की सफारी होती है। मॉर्निंग, इवनिंग और ओवरनाइट सफारी।
डेजर्ट सफारी 20 मिनट की ड्यून बैशिंग के साथ कैंप जर्नी की सुविधा देती है, जहां आप क्वाड बाइकिंग, कैमल राइडिंग और सैंड स्कीइंग कर सकते हैं। हालांकि, सफारी पैकेज के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:भारत के पास की सबसे सस्ती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स
स्कूबा डाइविंग का उठाएं आनंद

ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार तो स्कूबा डाइविंग जरूर करें। अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रही हैं तो स्कूबा डाइविंग का एक्सपीरियंस जरूर लें।
समुद्र के अंदर तैरना और अलग-अलग जानवरों के प्रजाति को देखने का आनंद लें। इसके लिए आपको लोकेशन चुननी होगी। डाइविंग शुरू करने से पहले इंस्ट्रक्टर आपको ब्रीफिंग देगा।
इसे भी पढ़ें:मालदीव में Super Fun के लिए जरूर ट्राई करनी चाहिए ये ऑफबीट चीजें
म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर
यह म्यूजियम इनोवेशन और फ्यूचरिस्टिक आइड्योलॉज, सर्विस और प्रोडक्ट्स का एग्जिबिशन है। यह म्यूजियम फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट ऑफ दुबई, यूएई में स्थित है। इस म्यूजियम के तीन मेन एलिमेंट है, ग्रीन हील, बिल्डिंग और वॉइड है। यहां जाकर आपको लगेगा आपकी किसी स्पेस में आ गई हैं। इसलिए जब भी दुबई जाएं तो इस म्यूजियम जरूर जाएं। (भारत के यूनिक म्यूजियम्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।