स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, सीजन के अनुसार प्लान करें ट्रिप

ट्रिप को शानदार बनाने के लिए हम अक्सर ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जो एडवेंचर से भरपूर हो। रिवर राफ्टिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग तक, यह सबकुछ लोगों की पहली पसंद होती है। वहीं अगर पानी के अंदर वक्त बिताना पसंद करती हैं तो स्कूबा डाइविंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। समंदर के अंदर रहने वाले जीवों और रंग बिरंगी मछलियों को देखना किसी सपने से कम नहीं है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
अपनी जिंदगी में कुछ यादगार ट्रिप प्लान करना चाहती हैं तो एक बार स्कूबा डाइविंग जरूर करें। इसके तहत आप नई-नई चीजों को न सिर्फ एक्सप्लोर कर पाएंगी बल्कि कुछ नया सिखेंगी। दरअसल गर्मियां शुरू होते ही लोग किसी हिल स्टेशन पर ट्रिप प्लान करते हैं, जबकि भारत में कई ऐसे खूबसूरत बीचेस भी हैं, जहां स्कूबा डाइविंग की जा सकती है। आइए जानते हैं इन शानदार जगहों के बारे में जहां आप स्कूबा डाइविंग के लिए ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग बेहद रोमांचक तरीके से कराई जाती है। इस दौरान नीले समुद्र के नीचे कछुए, रंग-बिरंगी मछलियां और अन्य समुद्री जीवों को देखना बेहद आकर्षक लगेगा। यहां प्रिंसेस रॉयल, लॉस्ट पैराटाइज, डॉल्फिन रीफ जैसे कई स्कूबा प्लाइंट है। वैसे मई से लेकर अक्टूबर तक टूरिस्ट यहां खूब आते हैं, लेकिन आप चाहें तो अप्रैल में भी यहां जा सकती हैं। स्कूबा डाइविंग के अलावा लक्षद्वीप में कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस भी हैं, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकती हैं। आधे घंटे स्कूबा डाइविंग के लिए यहां फीस चार्ज किए जाते हैं जो पॉकेट फ्रेंडली हैं। वहीं आप अपनी बजट के अनुसार समय बढ़ा सकती हैं।
नेत्रानी द्वीप
नेत्रानी द्वीप जो पीजन आईलैंड के रूप से जाना जाता है। कर्नाटक से 10 किलोमीटर दूर मुरुदेश्वर में स्थित है। हार्ट शेप में यह आईलैंड पॉपुलर स्कूबा स्पॉट है, जो मछलियों और अन्य समुद्री जीवों से समृद्ध है। अगर आप शार्क या फिर व्हेल जैसी मशलियों को देखना चाहती हैं तो वो भी यहां देखने को मिल सकती हैं। अप्रैल से सितंबर तक यहां टूरिस्ट स्कूबा डाइविंग के लिए आना पसंद करते हैं। वहीं नेत्रानी एडवेंचर्स एक रजिस्टर्ड PADI रिसॉर्ट है, जिसे आप पॉकेट फ्रेंडली बजट में घूम सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:मार्च के महीने में घूमने का हैं प्लान तो इन खूबसूरत जगहों पर ज़रूर जाएं
तारकर्ली
महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग किले के पास स्थित तारकली जो स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तारकर्ली के साफ पानी को देखने से आप अंदाजा लगा सकती हैं यहां विविध प्रकार के समुद्री जीव आसानी से देखने को मिल सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के लिए लोगों को स्पीड बोट से डांडी बीच से डाइविंग स्पॉट पर पहुंचाया जाता है। अगर आप पहली बार स्कूबा डाइविंग कर रही हैं तो आपके साथ ट्रेनर भी होंगे जो समय-समय पर आपको गाइड करते रहेंगे।
कोवलम
भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है केरल। बोट हाउस लेकर स्कूबा डाइविंग तक का लुत्फ आप यहां उठा सकती हैं। तीन समुद्र तटों से जुड़ा यह उथला समुद्र तट अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए मशहूर है। वहीं स्कूबा डाइविंग के लिए भी यह जगह बेस्ट मानी जाती है। यहां बीच तक पहुंचने के लिए बेहद रोमांचक तरीका अपनाया जाता है। जी हां स्कूबा प्वाइंट पर जाने के लिए अंडरवाटर स्कूटर का उपयोग किया जाता है, जिससे कोवलम बीच तक ले जाया जाता है। यही नहीं स्कूबा डाइविंग के लिए यह सबसे यूनिक स्पॉट है। मार्च से लेकर सितंबर तक आप कभी यहां ट्रिप प्लान कर सकती हैं। (नॉर्थ गोवा में एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं)
इसे भी पढ़ें:कोलकाता के यह मंदिर हैं आस्था का प्रतीक, जानिए इनके बारे में
Cinque आईलैंड
अंडमान में वैसे तो कई आईलैंड हैं, लेकिन अगर आप स्कूबा डाइविंग करना चाहती हैं तो Cinque आईलैंड जाना ना भूलें। दुनिया के सबसे साफ पानी को देख आप यहां की खूबसूरती में खो जाएंगी। यही नहीं आप यहां 80 फीट तक गहरे पानी को एक्सप्लोर कर सकती है, यही वजह है स्कूबा डाइविंग के लिए यह बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। यहां तरह-तरह समु्द्री जीवों का घर से जिसे आप आसानी से देख सकती हैं। अप्रैल से लेकर दिसबंर तक टूरिस्टों का आना-जाना लगा रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।