चंडीगढ़ में रात में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, बिना खर्चे के आ जाएगा नाइट आउट का मजा

चंडीगढ़ में घूमने के लिए कई जगहें, जहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन कपल्स को हर दिन किसी नई जगह जाना पसंद होता है। वह हर बार अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसे लोकेशन पर जाना चाहते हैं, जहां वह आज से पहले नहीं गए हो।
अगर आप रात में घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ में फेमस नाइट आउट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बिना खर्चे के आप घूमने जा सकते हैं।
रोज़ गार्डन, चंडीगढ़
चंडीगढ़ का ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन कपल्स के बीच काफी फेमस हैं। यहां एक साथ आपको रंग-बिरंगे कई तरह की फूल देखने को मिल जाएंगे। यहां आप पार्क में पार्टनर के साथ घंटों समय बिता सकते हैं।
- समय- पार्क सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
- एंट्री फीस- पार्क में जाने के लिए कोई चार्ज नहीं है।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से बनाएं एडवेंचर ट्रिप का प्लान, इन पैकेज के जरिए जाएं घूमने
लेजर वैली (Leisure Valley)
यह चंडीगढ़ में रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट जगह है। यहां का सुंदर नजारा आपके दिन को यादगार बना देगा। यहां आपको म्यूजिकल फव्वारे और रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ कई चीजें देखने को मिलेंगी।
- समय- यह सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- सेक्टर 10 बी, चंडीगढ़
- एंट्री फीस- पार्क में जाने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता।
इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन रोमांटिक जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
सुखना झील
चंडीगढ़ में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें ढूंढ रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं। रात में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां घंटों आप लेक के किनारे पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालें बैठ सकते हैं। आपको यहां से कोई भी जाने को नहीं कहेगा। यह एक शांत और रोमांटिक जगह है, जो हमेशा कपल्स से भरा रहता है। आप यहां बोटिंग भी कर सकते हैं। झील 3 किलोमीटर वर्ग में फैली हुई है।
- समय- यह लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है।
- फीस- यहां आने के लिए आपको कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।