किचन में बढ़ गए हैं छोटे मच्छर और चींटियां? इन 7 फेवरेट ठिकानों को तुरंत करें साफ

गर्मियों में किचन में मच्छर और चींटियों की समस्या आम है। यह लेख उन 7 जगहों के बारे में बताता है जहाँ ये कीट सबसे ज़्यादा पनपते हैं। सिंक पाइप, कूड़ेदान, ज़्यादा पके फल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पीछे जैसी जगहों की नियमित सफाई करके इन बिन बुलाए मेहमानों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
Updated:- 2026-03-17, 15:42 IST
kitchen attracting pests

किचन घर का वह हिस्सा होता है जहां हम महिलाएं हेल्द के लिए हाइजीन का ध्यान रखते हुए खाना बनाती हैं, लेकिन गर्मियों और उमस के मौसम में यही जगह चींटियों और छोटे-छोटे मच्छरों का अड्डा बन जाती है। अक्सर हम पूरी सफाई तो कर लेते हैं, पर इन बिन बुलाए मेहमान को आने से नहीं रोक पाते हैं। इसका कारण किचन के कुछ ऐसे कोने या चीजें हैं जो इन्हें सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचती हैं। ऐसे में इन कोनों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किचन में छोटे मच्छर या चींटियां आ जाएं तो क्या करें। पढ़ते हैं आगे...

इन जगहों का साफ करना है जरूरी

  • छोटे मच्छर अक्सर सिंक की पाइप के अंदर जमी गंदगी और नमी में अंडे देते हैं। अगर सिंक में रात भर जूठे बर्तन पड़े रहते हैं, तो चींटियां भी वहां पहुंच जाती हैं। ऐसे में रात को सिंक खाली करके सोएं। पाइप में गर्म पानी के साथ सिरका या बेकिंग सोडा डालें। इससे अंदर जमी चिकनाई साफ हो जाएगी और मच्छरों का पनपना बंद होगा।

chiti and makhi (2)

  • खुले में रखे ज्यादा पके हुए फल या गलने वाली सब्जियां छोटे मच्छरों के लिए किसी दावत से कम नहीं है। इनकी गंध से चींटियां भी खिंची चली आती हैं। ऐसे में सड़े हुए फलों को तुरंत हटा दें। टोकरी के नीचे पेपर बिछाएं और उसे हर दो दिन में बदलें। गर्मियों में पके हुए फलों को फ्रिज में रखना ही बेहतर है।
  • हम कूड़ा तो फेंक देते हैं, लेकिन अक्सर डस्टबिन के नीचे या उसके ढक्कन पर चिपकी गंदगी को नजरअंदाज कर देते हैं।
  • ऐसे में आप डस्टबिन को हफ्ते में कम से कम एक बार Disinfectant से धोएं।
  • चीनी, शहद या जैम के डिब्बों के बाहर अगर जरा सी भी मिठास लगी रह जाए, तो चींटियों की कतार लगने में देर नहीं लगती। मसालों की तेज गंध भी कई बार कीड़ों को बुलाती है। ऐसे में आप डिब्बों को बाहर से गीले कपड़े से पोंछकर सुखा लें। डिब्बों के नीचे कोस्टर या ट्रे का इस्तेमाल करें ताकि शेल्फ गंदी न हो।

इसे भी पढ़ें - किचन में हमेशा उड़ते रहते हैं छोटे-छोटे कीड़े? स्प्रे मारने पर भी नहीं मरते, जानें कारण और कैसे पा सकती हैं छुटकारा

  •  गैस के नीचे गिरी हुई दाल, रोटी के टुकड़े आदि चाशनी चींटियों का सबसे प्रिय ठिकाना है। आप खाना बनाने के तुरंत बाद गैस के नीचे की जगह साफ करें।

chiti and makhi (3)

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पीछे अक्सर गर्मी और अंधेरा होता है, साथ ही खाने के गिरे हुए बारीक कण भी। यह जगह कीटों के छिपने के लिए सुरक्षित मानी जाती है। महीने में एक बार इन भारी उपकरणों को अपनी जगह से हटाकर पीछे जमी धूल और खाने के अंश साफ करें।

इसे भी पढ़ें -लहसुन की 2 कलियां लें और...अब घर में नहीं आएंगे मच्छर-कीड़े, यहां दिए गए उपाय आएंगे काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।