Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

सोलो ट्रिप लवर हैं तो इन 3 जगहों की करें सैर ,मिलेगा बेइंतहा सुकून

घूमने के लिहाज से अक्टूबर से अच्छा शायद ही कोई और महीना होता हो। अगर आप भी इस महीने में किसी ऐसी ट्रिप की उम्मीद कर रहे हैं 
Updated:- 2019-10-01, 18:52 IST
best place for solo trip in October Main

सोलो ट्रिप का अपना अलग ही मजा होता है। जो लोग सोलो ट्रिप लवर होते हैं उन्हें नई जगहों को एक्सप्लोर करने का काफी शौक होता है। ऐसे लोग दूसरों से उनके एक्सपीरियंस सुनते हैं और फिर अपने टेस्ट के हिसाब से घूमने की जगह चुनते हैं। अक्टूबर महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में मौसम बदल जाता है और हल्की हल्की ठंड महसूस होने लगती है। घूमने के लिहाज से अक्टूबर से अच्छा शायद ही कोई और महीना होता हो। अगर आप भी इस महीने में किसी ऐसी ट्रिप की उम्मीद कर रहे हैं जो आपको प्रकृति के करीब ले जाए और आप उसकी खूबसूरती को अपने जहन में बैठा लें तो आज हम आपको इसके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन दे रहे हैं। यकीन मानिए सोलो ट्रिप के लिए ये 3 जगह एकदम बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट वीकेंड का मजा लेने के लिए बेस्ट है नीमराना, जानें कब और कैसे जाएं

बादलों से घिरा सिक्किम

best place for solo trip in October inside

सिक्किम की खूबसूरती का तो देश का बच्चा बच्चा कायल है। शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जो सिक्किम का दीदार न करना चाहे। वैसे तो सिक्किम हर मौसम में खूबसूरत दिखता है लेकिन अक्टूबर महीने में तो यहां की खूबसूरती में ही मानो चार चांद लग जाते हैं। भीनी भीनी ठंड के साथ सिक्किम के पहाड़ दिल में उतर जाएंगे। इस मौसम में यहां बादल पहाड़ को छूते हैं। इसके अलावा यहां गाया जाने वाला नेपाली काव्‍य आपको काफी अट्रैक्ट करेगा। सोलो ट्रिप पर जाने से पहले टिकट और होटल पहले ही बुक करा लें। क्योंकि इस मौसम में यहां हाउसफुल मिलने के चांस ज्यादा होते हैं।

 

बेइंतहा खूबसूरत शिलॉन्ग

best place for solo trip in October inside

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग देश के नामी हिल स्टेशनों में से एक है। बारिश के बाद शिलॉन्ग मानो निखर जाता है। अगर आप अपनी सोलो ट्रिप को यादगार और परफेक्ट बनाना चाहती हैं तो आपको इस बार शिलॉन्ग जाना चाहिए। जब आप शिलॉन्ग पीक से आगे देखेंगी तो आपको पूरे शहर की खूबसूरती मानो एक ही जगह से दिखेगी। घने जंगह, बड़े बड़े पहाड़, नदियां, झरने और ठंडी हवाएं आपके मूड को फ्रेश करने के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इन सब खूबियों के चलते अक्टूबर महीने में शिलॉन्ग की सैर जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की इन भुतहा जगहों के बारे में क्या जानती हैं आप?

तमिलनाडु का कुन्नूर

best place for solo trip in October inside

 

तमिलनाडु का हिल स्टेशन कुन्नूर ट्रैकिंग के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अगर आप ट्रैकिंग लवर हैं तो कुन्नूर की सोलो ट्रिप जरूर करें। यहां आपको कुन्नूर की नेचुरल खूबसूरती तो करीब से दिखेगी ही साथ ही आप यहां कई सारे पार्क और झीलें भी देख सकती हैं। अगर आपको पौधें पसंद हैं तो आपके लिए सिम्‍स पार्क बेस्‍ट जगह है। यहां आपको पौधों की 1 हजार से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।