इंडिया में स्कॉटलैंड के मज़े लेने के लिए आप यहां घूमने जरूर जाएं

अगर आप प्राकृति से प्यार करते हैं और खूबसूरत नज़ारे देखने का शौक रखते हैं तो आपको इंडिया में यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। ये इंडिया का वो हिस्सा है जो बढ़ते प्रदूषण के बावजूद भी अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल बहला रहा है। यहां जाने के बाद लोग एक ही बात कहते हैं ये इंडिया है क्या? ये तो स्कॉटलैंड लग रहा है।
अगर आपने स्कॉटलैंड नहीं घूमा तो आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है से लेकर समलान खान की फिल्म किक तक में आपको स्कॉटलैंड के सुंदर नज़ारे देखने को मिलेंगें। वैसे आपको ये भी बता दें कि यहां पर साल 1998 में सबसे पहले देव आनंद ने अपनी फिल्म मैं सोलह बसर की शूटिंग की थी। एक रिसर्च के मुताबिक टीवी और फिल्मों में स्कॉटलैंड के सुंदर नज़ारे देखने के बाद यहां पर 40% पर्यटन बढ़ा था।
इंडिया में इन दिनों आपको ये नज़ारा मेघालय की राजधानी शिलांग में देखने को मिलेगा। मेघालय भारत के उत्तर पूर्व का एक राज्य है। जो पहले असम का ही हिस्सा था लेकिन 21 जनवरी 1972 को ये असम से अलग होकर अलग राज्य बन गया।
Image Courtesy: festivalsherpa.com
मेघालय की गगनचुम्बी पहाड़ियों में चेरी से हर साल नवंबर का महीना खिल उठता है। इस साल भारत में दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय चेरी ब्लॉसम महोत्सव मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित किया गया। यहां पर चेरी के फूलों से ढकी सड़कों पर नाईट वाक के साथ चेरी से बनी वाइन और कई तरह के लज़ीज़ पकवान लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा यहां स्थानीय पारम्परिक नृत्य और संगीत का लुत्फ भी इस वक्त आप यहां उठा सकते हैं। दिन में फुटबाल मैच, साइकिल रैली और फोटोग्राफी कॉम्पिटीशन भी होते हैं।
Image Courtesy: Kimchicrew.com
सबसे पहले साल 1980 में में मेघालय में वन विभाग ने चेरी ब्लॉसम के सुंदर फूलों की खेती करने के बारे में सोचा था। यहां पर हर साल नवंबर महीने में चेरी ब्लॉसम के सुंदर फूल खिलते हैं जिनकी सुंदरता लोगों को अपने पास खींच लाती है। इस साल से यहां पर इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल भी शुरू हुआ है। ये फेस्टिवल वॉर्ड झील के पास आयोजित किया गया है। जहां पर आप इन खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ फूड फेस्टिवल, फैशन शो, तीरंदाजी, और लाइव म्युज़िक का भी मज़ा ले सकते हैं। ये फेस्टिवल हर साल 8-11 नवंबर को मनाया जाएगा। वैसे इस तरह का फेस्टिवल हर साल जापान में भी स्कूरा फेस्टिवल के नाम से अप्रेल महीने में मनाया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।