Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

खाने में लोग क्यों करते हैं क्विनोआ शामिल और क्यों कहते हैं इसे सुपरफूड?

क्या आप क्विनोआ के बारे में जानते हैं? नहीं। तो आज ही जान लें। क्योंकि यह एक सुपरफूड है जिसे खाने में शामिल करने का ट्रेंड चला हुआ है। आप भी इसे अपने खाने में शामिल करें।
Updated:- 2018-09-24, 12:38 IST
three types quinoa superfood article

क्या आपने क्विनोआ के बारे में सुना है? 

अगर नहीं तो आप फूड ट्रेंड से वाकिफ नहीं है। इसलिए आज ही हेल्दी क्विनोआ के बारे में जानिए और हेल्दी रहिए। क्योंकि हेल्दी क्विनोआ स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है। 

क्विनोआ का ट्रेंड

आजकल भारत में लोग अपने खाने में क्विनोआ को शामिल करने लगे हैं। हर जिंदगी ने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डायटिशियन सिमरन सैनी से जब क्विनोआ के ट्रेंड के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि "क्विनोआ एक सुपरफूड है जो काफी हेल्दी होता है। आजकल की अनहेल्दी लाइफ को बैलेंस रखने के लिए क्विनोआ एक हेल्दी अनाज साबित हुआ है। इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर काफी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण होता है। इसे रोज सुबह नाश्ते में शामिल करना चाहिए।" 

superfoor kiona inside

क्या है क्विनोआ?

चावल और गेहूं की तरह क्विनोआ भी एक अनाज है। लेकिन यह आसानी से नहीं मिलता है। आजकल के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए कई ई-कॉमर्स वेबसाइट क्विनोआ बेचने लगी है। यह दक्षिण अमेरिका से हमारे देश में आया है। पिछले 2-3 वर्षों में क्विनोआ नाम के इस अमेरिकन अनाज ने इंडियन मार्केट में अपनी खास जगह बना ली है। दक्षिण अमेरिका में इसका इस्तेमाल विशेषतौर पर केक व कूकिज़ बनाने के लिए होता है। (Read More: ये 5 सुपरफूड खाएं, वूमेन से सुपर वूमेन बन जाएं)

ग्लूटेन फ्री है यह 

यह एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। इस कारण यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें ग्लूटेन एलर्जी है। इसके अलावा पेट खराब रहने वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। शहरीकरण के इस दौर में जंकफूड खाने से कई लोगों को कब्ज की परेशानी हो जाती है। इस परेशानी से निपटने के लिए क्विनोआ एक अच्छा इलाज है। 

superfoor kiona inside

हड्डियां को बनाए मजबूत 

इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसलिए इसे खाने से प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होती है। (Read 

 

इस तरह से ब्रेकफास्ट में शामिल करें 

क्विनोआ की रोटी बनाकर रोज सुबह इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करें। रोज सुबह रोटी, उपमा या पोहा बनाते समय क्विनोआ को अनाज में शामिल करके इस्तेमाल करें। इससे आप रोटी भी बना सकती हैं। क्विनोआ से बनी रोटी आपके पूरे दिन के पोषक-तत्वों की कमी पूरी कर देगी। इसलिए रोज दिन में कम से कम एक बार क्विनोआ की रोटी खाएं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।