By Kirti Jiturekha04 Apr 2018, 19:08 IST
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मंनजरी फडनिस हाल ही में सोलो ट्रिप करके आई हैं और उन्होंने अपने सोलो ट्रिप के अनुभवों को हमारे साथ शेयर किया।
सेशेल्स बहुत ही ज्यादा खूबसूरत जगह है और यहां के क्लीन समुद्र टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। मंनजरी फडनिस यहां 10 दिनों के लिए सोलो ट्रिप पर गई थीं और उन्होंने यहां के खूबसूरत नजारों को बहुत ज्यादा एंजॉय किया।
मंनजरी फडनिस का कहना है, “मैं अभी अपने सोलो ट्रिप पर जाकर आई हूं और यह मेरा फेवरेट सोलो ट्रिप बन गया है। अब मैं समुंदर की गहराई में 50 फुट तक जा सकती हूं। सेशेल्स बहुत ही सुंदर जगह है वहां बहुत ही ज्याद क्लीन समुंदर हैं।
मंनजरी फडनिस का मनान है कि सोलो ट्रिप पर जाना बहुत ज्यादा जरूरी है। सोलो ट्रिप की वजह से आप कई चीजों में आगे बढ़ते हैं।
मंनजरी फडनिस ने कहा, “आपके विकास और उन्नति के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है सोलो ट्रिप। खुद को तलाशने के लिए सोलो ट्रिप पर जाना चाहिए।“
कई ऐसे कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से आपने कभी सोलो ट्रिप नहीं की हो लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो आपको सिर्फ सोलो ट्रेवलिंग ही सिखा सकती हैं।
आप मंनजरी फडनिस की इस वीडियो को देखकर जानिए कि सोलो ट्रिप क्यों जरूरी है...
Credits
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate