नारियल और बादाम को उबालकर बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई, आसान है रेसिपी

How To Make Coconut And Almond Sweet: अगर आप मीठे के शौकीन हैं और आए-दिन मार्केट से तरह-तरह की मिठाइयां खरीदने पहुंच जाती हैं, तो क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए? हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घर पर मिठाई बनाना बहुत मेहनत, समय और तामझाम वाला काम है। इसी चक्कर में हम अक्सर बाजार की मिलावटी मिठाइयां खाने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर पर हाइजीनिक और टेस्टी मिठाई बनाना बेहद आसान है? अगर मैं आपसे कहूं कि आप सिर्फ नारियल और बादाम को एक साथ उबालकर कुछ ही मिनटों में लाजवाब नारियल-बादाम की बर्फी या लड्डू तैयार कर सकती हैं।
नारियल बादाम मिठाई रेसिपी Recipe Card
नारियल-बादाम वाली शाही मिठाई बनाने की रेसिपी
Ingredients
- सूखा नारियल- 1 गोला
- बादाम- 100 ग्राम
- इलायची- 5
- दूध- 500 ग्राम
- मलाई-1/2 कटोरी
- चीनी-स्वादानुसार
- घी-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले नारियल और बादाम को पानी में उबालें।
- Step 2:
उबलने के बाद दोनों चीजों को पानी से अलग करें।
- Step 3:
अब बादाम के छिलके निकालें और नारियल को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- Step 4:
दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर दरदरा पेस्ट बना लें।
- Step 5:
अब कड़ाही में देसी घी गर्म करके इस पेस्ट को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें।
- Step 6:
अब इसमें दूध, चीनी, ताजी मलाई और कुटी इलायची डालें।
- Step 7:
फिर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध सूख न जाए और मिश्रण कड़ाही की तली न छोड़ दे।
- Step 8:
इसके बाद थाली पर घी या बटर पेपर लगाकर पेस्ट डालकर इसे फ्रिज में रखें।
- Step 9:
हाथों में घी लगाकर आप लड्डू भी बना सकती हैं।
- Step 10:
अब इसे डिब्बे में भरकर स्टोर करें।
इस रेसिपी की अच्छी बात यह है कि इसमें न तो आपको घंटों दूध सुखाने की जरूरत है और न ही चाशनी के तार को चेक करने का झंझट। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-
नारियल और बादाम की मिठाई कैसे बनाएं?

- इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें।
- इसके बाद इसमें सूखा नारियल और बादाम डालकर कुछ देर तक उबालें।
- उबाल आने के बाद बादाम के छिलके आसानी से निकल जाएंगे।
- अब बादाम को छील लें और नारियल को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- दोनों चीजों को अब मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
- पीसने के बाद पेस्ट को कटोरे में निकालें।
- गैस को ऑन कर भारी तली वाली कड़ाही में देसी घी डालें और तैयार पेस्ट को डालें।
- अब इसे धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनें।
- इससे जब खुशबू आने लगे, तो इसमें दूध और स्वादानुसार चीनी डालें।
- अगर ताजी मलाई है, तो इसे डालकर कुछ देर तक चलाएं।
- कुछ देर के बाद इसमें कुटी हुई इलायची डालें।
- अब गैस की फ्लेम को मीडियम पर करें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक सारा दूध सूख न जाए।
- मिश्रण गाढ़ा होकर जब कड़ाही की तली छोड़ दें, तो इसे बर्तन में निकालें।
- अगर आप बर्फी बनाना चाहती हैं, तो प्लेट में घी या बटर पेपर लगाकर मिश्रण को पलटें और फैलाकर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- वहीं अगर आपके पास थोड़ा समय तो आप इसका लड्डू बना सकती हैं।
- इसके लिए हाथ में घी लगाकर अपने मनमुताबिक छोटे या बड़े लड्डू बनाएं।
- इसके बाद इसके ऊपर नारियल की कोटिंग करें।
- अब इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें- रसीले आम का अनोखा स्वाद अब मिलेगा इन टेस्टी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज में
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।