Small Kitchen के लिए बेस्ट हैं ये Hanging Cabinet, मिनट में बना देंगे किचन को सुपर स्पेशियस

Kitchen Storage Ideas: किचन चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सामान रखने के लिए जगह हमेशा कम ही पड़ती है। अब ऐसे में अक्सर लोग छोटी किचन में कैबिनेट और अलमारियों की कमी के कारण परेशान रहते हैं, जिससे स्लैप पर सामान बिखरा रहता है और किचन अस्त-व्यस्त नजर आती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन की खाली दीवारें और कैबिनेट के नीचे का हिस्सा जगह बचाने का परफेक्ट समाधान है। यहां पर आप हैगिंग स्टोरेज का इंतजाम कर सकती है। यह एक ऐसा स्मार्ट तरीका है जो न केवल आपके डिब्बों और बर्तनों को सही रखने में मदद करता है बल्कि आपकी छोटी सी रसोई सुपर स्पेशियस और मॉडर्न लुक भी देता है।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैगिंग स्टोरेज आइडिया के बारे में बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी रसोई को सुपर स्पेशियस बना सकती हैं।
कैबिनेट के नीचे S हुक्स (S Hooks For Kitchen Cabinet)

कैबिनेट के नीचे की खाली जगह अक्सर बेकार जाती है। ऐसे में आप वहां स्लीक रॉड लगाएं और S शेप के हुक्स लगा सकती हैं। यहां आप कॉफी मग, कलछी या किचन टॉवल लटकाएं। यह बिना किसी तामझाम के स्टोरेज बढ़ाने का सबसे सस्ता तरीका है।
कैबिनेट के अंदर लगवाएं स्टोरेज रैक (Cabinet Storage Rack)

किचन में अगर आपने रैक लगवा रखी है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो उसके अंदर राउंड सर्कल वाली स्टोरेज रैक लगवाएं। इससे न केवल जगह की बचत होगी बल्कि सामान को व्यवस्थित करके रख पाएंगी।
सीलिंग माउंटेड स्टोरेज (Ceiling Hanging Racks)

अगर आपकी किचन की छत ऊंची है, तो ऊपर से लटकने वाला रैक लगाएं। इसमें आप वो बर्तन रख सकते हैं जिनका इस्तेमाल कभी-कभी होता है। जब कैबिनेट और स्लैब पूरी तरह भर जाएं, तो छत की खाली जगह का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प होता है। यह धातु या लकड़ी का एक ढांचा होता है जिसे चेन की मदद से लटकाया जाता है। इसमें भारी कढ़ाई, पैन और प्रेशर कुकर जैसे बर्तनों को हुक्स के जरिए टांगा जा सकता है। यह आपकी रसोई को एक प्रोफेशनल 'शेफ किचन' जैसा स्टाइलिश और खुला लुक देता है।
अंडर-शेल्फ पेपर टॉवल और फॉयल होल्डर्स (Under-Shelf Paper And Foil Holders)

अंडर-शेल्फ पेपर टॉवल और फॉयल होल्डर्स किचन स्लेब की जगह को खाली रखने में मदद करते हैं और काम को आसान बनाते हैं। इन्हें कैबिनेट के नीचे लगाएं। कैबिनेट के नीचे होने के कारण, खाना पकाते समय पेपर टॉवल या फॉयल को एक हाथ से खींचना और फाड़ना आसान होता है।
इसके लिए आप चाहे तो सिंगल या मल्टी फंक्शनल वाले होल्डर लगा सकती हैं। 2-इन-1 या 3-इन-1 में पेपर टॉवल के साथ-साथ एल्युमीनियम फॉयल और क्लिंग फिल्म रखने की जगह भी होती है।
रेलिंग सिस्टम हैंगिंग स्टोरेज (Wall-Mounted Rail System)

सिंक के ऊपर या स्टोव के पास एक Metal rail लगाएं इसमें आप मसालों के छोटे जार या डिश सुखाने वाला रैक भी लटका सकती हैं। साथ ही आप इसमें चम्मच, चिमटा, और पलटे स्लैब के बजाय दीवार पर टांग सकती हैं।
दरवाजों के पीछे लगाएं पिन इस्तेमाल (Over-the-Door Organizers)

किचन या कैबिनेट के दरवाजों के पीछे हैंगिंग पॉकेट्स या रैक लगाएं। इसमें मसाले के डिब्बे, सॉस की बोतलें या सफाई का सामान आसानी से छुपाकर रखा जा सकता है।
एस-हुक्स और रेलिंग (Pot Rack with-Hooks)
स्टोव के पीछे या कैबिनेट के नीचे एक स्टील रेलिंग लगवाएं। इसमें आप भारी कड़ाही, सॉस पैन, और बड़े चम्मच टांग सकती हैं। यह न केवल जगह बचाता है बल्कि किचन को एक प्रोफेशनल शेफ वाला लुक देता है।
टियर हैंगिंग बास्केट (Multi-tier Hanging Baskets)

अक्सर किचन में जो इसे अस्त-व्यस्त रखता है वह है सब्जियों को सही से रखना। प्याज, आलू, लहसुन या फल ऐसी चीजें हैं जो किचन बास्केट में रखने पर काफी जगह घेरती हैं। साथ ही इन्हें रखने और निकालने में भी दिक्कत होती है। अगर आप इससे बचना चाहती हैं, तो तीन लेयर तार वाली हैंगिंग बास्केट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे छत या किसी हुक से लटकाया जा सके। इससे आपकी जमीन या स्लैब की जगह बिल्कुल बच जाती है।
पेगबोर्ड वॉल ऑर्गनाइजर (Pegboard Wall)

अगर आपकी किचन में दीवार खाली है, तो एक पेगबोर्ड लगाना सबसे समझदारी भरा काम है। पेगबोर्ड एक छेद वाला बोर्ड होता है जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से हुक, छोटी टोकरियां और शेल्फ कहीं भी फिट कर सकते हैं। इसमें आप करछुल, कड़ाही, कैंची और यहां तक कि छोटे मसालों के डिब्बे भी लटका सकते हैं। यह सब कुछ आंखों के सामने रखता है, जिससे खाना बनाते समय सामान ढूंढने की मेहनत बचती है और काउंटर खाली रहता है।
इसे भी पढ़ें- ओल्ड किचन में कैबिनेट नहीं बने हैं तो क्या हुआ? इन टिप्स की मदद से बिना तोड़फोड़ के नए लुक जैसा बदलाव कर सकती हैं आप
मैग्नेटिक नाइफ और मसाला स्ट्रिप (Magnetic Strips)

चाकुओं को स्टैंड में रखने या दराज में भरने के बजाय दीवार पर एक मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाएं। यह स्ट्रिप न केवल चाकुओं को मजबूती से पकड़ कर रखती है बल्कि आप इस पर छोटे स्टील के मसालों के डिब्बे भी चिपका सकते हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है और आपकी किचन की दराजों में काफी जगह खाली कर देता है। यह छोटी किचन के लिए एक प्रोफेशनल और क्लीन लुक देने वाला हैक है।
अंडर-कैबिनेट हैंगिंग बास्केट और हुक (Under-Cabinet Storage)

कैबिनेट के अंदर तो सामान होता ही है, लेकिन उसके नीचे की खाली जगह अक्सर बेकार चली जाती है। आप कैबिनेट के निचले हिस्से में अंडर-कैबिनेट रैक लगा सकती हैं। यहां आप चाय के कप, चॉपिंग बोर्ड या पेपर टॉवल रोल लटका सकते हैं। इससे स्लैब पर रखा सामान कम हो जाता है और आपकी काम करने वाली जगह पूरी तरह खाली और साफ नजर आती है।
बर्तन लटकाने के लिए पॉट रैक (Ceiling or Wall Pot Racks)

बड़ी कड़ाही, कुकर और पैन कैबिनेट में सबसे ज्यादा जगह लेते हैं। इसके बजाय किचन की किसी एक दीवार पर या विंडो के ऊपर मेटल रॉड लगाएं और एस-हुक की मदद से बर्तनों को लटका दें। यह न केवल स्टोरेज की समस्या हल करता है बल्कि आपकी किचन को एक विंटेज और स्टाइलिश लुक भी देता है।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Storage Tips: किचन को साफ दिखाने से लेकर सामान को व्यवस्थित रखने तक, ये 5 हैक्स आएंगे काम
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
- किचन कैबिनेट के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल कैसे करें?
- कैबिनेट के नीचे Under-Cabinet Racks लगवाएं। इसमें आप वाइन ग्लास, मग या टिश्यू पेपर रोल होल्डर लगा सकती हैं।
- क्या बिना दीवार में छेद किए भी हैंगिंग स्टोरेज बनाई जा सकती है?
- दीवार पर बिना छेद किए सामान रखने के लिए आप एडहेसिव हुक्स या मैग्नेटिक स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- क्या छोटी किचन में हैंगिंग कैबिनेट लगा सकते हैं?
- छोटी किचन में वॉल हैंगिंग कैबिनेट लगा सकती हैं। ऐसा करने से कमरा बड़ा दिखेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
