Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:10 PM IST

गर्मी में हरी सब्जियों को स्टोर कर रही हैं तो न करें ये बड़ी गलती, सड़कर बेकार हो सकती हैं Vegetables

गर्मियों में हरी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सही स्टोरेज तरीके जानना महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग गलतियां करते हैं जैसे तुरंत धोना या प्लास्टिक बैग में बंद करना, जिससे सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। 
Updated:- 2026-05-18, 17:31 IST
image

इस सीजन में रसोई की सबसे बड़ी चुनौती हरी और पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखना है। तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान सब्जियों की नमी तेजी से सोख लेता है, जिससे वे कुछ ही घंटों में मुरझाने या सड़ने लगती हैं। महिलाओं की आदत होती है कि बाजार से ढेर सारी सब्जियां लाकर सीधे फ्रिज में ठूंस देती हैं, लेकिन अनजाने में की गई ये छोटी-छोटी गलतियां पूरे बजट को बिगाड़ देती हैं। अगर आप भी इस समर सीजन में अपनी सब्जियों को सड़ने से बचाना चाहती हैं और उनकी फ्रेशनेस बरकरार रखना चाहती हैं, तो स्टोर करने का सही तरीका और इन आम गलतियों के बारे में जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सब्जियों की बर्बादी रोकने और उन्हें हफ्तों तक फ्रेश रखने के लिए क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सब्जियों को सड़ने से कैसे बचाएं?

गर्मियों में की जाने वाली सबसे आम और बड़ी गलती यह है कि लोग बाजार से सब्जियां लाते ही उन्हें धोते हैं और तुरंत प्लास्टिक बैग या फ्रिज के बास्केट में बंद करके रख देते हैं।

1 - 2026-05-18T171403.602

सब्जियों को हवा बंद प्लास्टिक की थैलियों या पॉलीथीन में कसकर बांधकर रखना दूसरी सबसे बड़ी तकनीकी गलती है।

इसे भी पढ़ें - बिना मौसम वाली सब्‍ज‍ियां और फल खाने से क्यों बिगड़ जाता है डाइजेशन? एक्सपर्ट ने बताया सच

फ्रिज के निचले बास्केट में जगह बचाने के चक्कर में अक्सर टमाटर, खीरा, तोरई और हरी मिर्च को एक ही जगह ढेर लगा दिया जाता है, जो इन्हें जल्दी खराब करने का काम करता है।

2 - 2026-05-18T171409.508

क्या है सही तरीका?

हरी सब्जियों को भी सांस लेने के लिए हवा की जरूरत होती है। जब इन्हें प्लास्टिक में बंद किया जाता है, तो इनके अंदर से निकलने वाली प्राकृतिक गैसें और भाप बाहर नहीं निकल पातीं और सब्जियां अपने ही मॉइस्चर से सड़ जाती हैं। इसकी जगह हमेशा सूती के कपड़ों के बैग, मलमल का कपड़ा या छेद वाली जालीदार थैलियों का इस्तेमाल करें।

नोट - थोड़ी सी समझदारी और सही किचन हैक्स अपनाकर आप गर्मियों के इस सीजन में अपने पैसों की बचत कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - सब्जियों को तलने से पहले अपनाएं यह ट्रिक, तेल का चटकना हो जाएगा बिल्कुल बंद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।