Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:57 PM IST

सब्जियों को तलने से पहले अपनाएं यह ट्रिक, तेल का चटकना हो जाएगा बिल्कुल बंद

सब्जियां तलते समय तेल के छींटे रोकने के लिए यह लेख कई प्रभावी उपाय बताता है। इसमें सब्जियों पर आटा/कॉर्नफ्लोर छिड़कना, तेल में नमक डालना और नमी सुखाना जैसे तरीके शामिल हैं।
Updated:- 2026-05-10, 10:45 IST
image

हमारी किचन में सब्जियां तलते समय गरम तेल की छींटें आना न सिर्फ आपके लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि इससे किचन भी गंदा हो जाता है। अक्सर जब हम भिंडी, बैंगन या नमी वाली सब्जियां तेल में डालते हैं, तो तेल जोर से चटकने लगता है। इसका एक कारण सब्जी में मौजूद पानी और तेल का एक दूसरे के संपर्क में आना भी हो सकता है। ऐसे में कुछ तरीकों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस समस्या से परेशान लोग तेल का चटकना बंद करने के लिए कौन-से स्मार्ट ट्रिक्स आजमाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कैसे रोकें तेल का चटकना?

बता दें कि भिंडी जैसी सब्जियां काटते ही पानी छोड़ने लगती हैं। जैसे ही इन्हें गरम तेल में डाला जाता है, नमी के कारण तेल उछलने लगता है। तलने से ठीक पहले सब्जियों पर एक चुटकी सूखा आटा या कॉर्नफ्लोर छिड़क दें। यह सतह पर मौजूद अतिरिक्त नमी को सोख लेगा, जिससे तेल शांत रहेगा और सब्जियां भी कुरकुरी बनेंगी।

01 (31)

यह एक पुराना नुस्खा है। ऐसे में तेल गरम होने के बाद और सब्जी डालने से पहले यह कदम उठाएं।कढ़ाही में तेल गरम हो जाए, तो उसमें एक चुटकी साधारण नमक डाल दें। नमक तेल में मौजूद पानी के कणों को नीचे बैठा देता है, जिससे सब्जी डालते समय तेल ऊपर की तरफ नहीं चटकता।

इसे भी पढ़ें - ब्रेकफास्ट में कुछ नया है बनाना? नोट करें झटपट तैयार होने वाले 'बेसन अप्पे' की ये रेसिपी

जल्दबाजी में हम सब्जियां धोकर तुरंत काटने और तलने बैठ जाते हैं। आ सब्जियों को धोने के बाद कम से कम 10-15 मिनट के लिए सूती कपड़े पर फैला दें। अगर समय कम है, तो किचन टॉवल से पानी सुखा लें। सूखी सब्जी तलने पर तेल कभी नहीं उछलता।

02 (31)

अक्सर हम बहुत ज्यादा धुंआ उठते तेल में सब्जी डाल देते हैं, जिससे तापमान में अचानक बदलाव आता है और तेल चटकने लगता है। तेल को मध्यम आंच पर गरम करें। सब्जी डालने के बाद आंच को एक बार धीमा कर दें, फिर मध्यम करें। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में झटपट तैयार करें खट्टी-मीठी आम की लौंजी, यहां देखें बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।