ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय रहें सावधान, IRCTC ने इन 14 वेबसाइट्स को बताया फर्जी; देखें पूरी लिस्ट
-1794568971553.webp)
ट्रेन में लंबा सफर करना हो और सीट पर बैठे-बैठे पसंद का खाना मिल जाए, तो इससे अच्छी बात क्या ही होगी। यही वजह है कि आजकल कई लोग ट्रेन में भी खाना मंगवाने के लिए मोबाइल से ऑनलाइन ऑर्डर करने लगे हैं, लेकिन ऐसा करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत और जेब, दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है।
दरअसल, IRCTC ने यात्रियों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इसमें 14 ऐसी वेबसाइट्स के नाम बताए गए हैं, जिनसे खाना ऑर्डर करने से बचने की सलाह दी गई है। इन साइट्स के जरिए खाना मंगाने पर खराब खाने से लेकर ऑनलाइन ठगी तक का खतरा हो सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन वेबसाइट्स के नाम जिससे आपको ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने से बचना चाहिए।
-1794569216588.webp)
image credit- istock
ट्रेन में किन वेबसाइट्स से न ऑर्डर करें खाना
IRCTC ने पसैंजर्स को कुछ ऐसी वेबसाइट्स के नाम बताए हैं, जिनसे ऑनलाइन खाना नहीं मंगाना चाहिए। इनके नाम हैं-
- RAILRESTRO.COM
- RAILRESTRO.IN
- RAILMITRA.COM
- TRAVELKHANA.COM
- TRAINScafe.COM
- DIBRAIL.COM
- RAILFOOD.NET
- TRAVELERFOOD.COM
- FOODONTRACK.IN
- ECATERING.APP
- KHANAONLINE.IN
- TRAINWAY.IN
- RAILMEAL.COM
- TRAINMENU.COM
इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी या पेमेंट डिटेल डालने से बचें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके खाना बुक करने की गलती भी न करें।
यह भी पढ़ें- IRCTC Ticket Booking: क्या है रेलवे की डायनेमिक प्राइसिंग? जानें इससे बचने और पैसे बचाने के तरीके
बिगड़ सकती है आपकी तबीयत
IRCTC के मुताबिक, इन वेबसाइट्स के जरिए कई बार ऐसे ढाबों और रेस्टोरेंट से खाना पहुंचाया जाता है, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं होता है। इतना ही नहीं, ये जगहें FSSAI के नियमों का भी पालन नहीं करती हैं। ऐसे में वहां खाना किस तरह बनाया जा रहा है और सफाई का कितना ध्यान रखा जा रहा है, इसकी कोई जानकारी ही नहीं होती है। खाना बनाने और उसे पहुंचाने वाले लोगों का मेडिकल टेस्ट तक नहीं करवाया जाता है। ऐसे में अगर आप बिना जांच-पड़ताल वाली जगह से खाना मंगाती हैं, तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
सिर्फ खाने की नहीं, आपके पैसों की भी है चिंता
इन वेबसाइट्स से खाना मंगाने में एक और बड़ा खतरा है। जब आप किसी अनऑफिशियल साइट से खाना ऑर्डर करती हैं, तो वहां PNR नंबर, ईमेल आईडी और बैंक से जुड़ी जानकारी जैसी जरूरी चीजें भरनी पड़ती हैं। ऐसे में IRCTC ने सावधान रहने को कहा है। इससे साइबर फ्रॉड होने और बैंक अकाउंट से पैसे निकलने का खतरा रहता है।
-1794569288610.webp)
image credit- magnific
इसके अलावा, कुछ लोगों को ऑर्डर से जुड़ी दूसरी दिक्कतें भी होती हैं। जैसे कि पैसे कट जाने के बाद भी खाना सीट तक नहीं पहुंचता। कई बार ऑर्डर अचानक कैंसल कर दिया जाता है। दिक्कत तो अब और ज्यादा होती है जब रिफंड भी नहीं मिलता है।
फिर ट्रेन में खाना कहां से ऑर्डर करें?
खाना ऑर्डर करने के लिए आप IRCTC की ई-कैटरिंग वेबसाइट ecatering.irctc.co.in पर जा सकती हैं। यहां अपना PNR नंबर डालकर खाने की बुकिंग करें। इससे आपको ट्रेन में अपनी सीट पर खाना मंगाने का ऑप्शन मिल जाएगा। अगर आप मोबाइल से ऑर्डर करना चाहती हैं, तो IRCTC के Food on Track ऐप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आप चाहें तो IRCTC के ई-कैटरिंग हेल्पलाइन नंबर 1323 पर कॉल करके भी खाना मंगा सकती हैं। IRCTC ने कुछ कंपनियों को अपना ऑफिशियल फूड पार्टनर बनाया है। इनमें Zomato, Swiggy, Zoop, RailYatri और RailRecipe के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- टिकट कंफर्म की नो-टेंशन! IRCTC अकाउंट से लिंक करें Aadhaar, खुल जाएंगे बुकिंग के ज्यादा रास्ते
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।