herzindagi
dosa receipe

इन साउथ इंडियन डिशेज़ के साथ दिन की शुरुआत को दें किक स्टार्ट

दिन की शुरुआत में हम कुछ अच्छा और फिलिंग खाना चाहते हैं। ऐसे में साउथ इंडियन डिशेज को बनाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। नाश्ते में आप कुछ साउथ इंडियन डिशेज बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-01, 14:30 IST

नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है और इसलिए इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इतना ही नहीं, नाश्ते में हम कुछ मजेदार खाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में साउथ इंडियन डिशेज बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। इडली और डोसा जैसी साउथ इंडियन डिशेज को फरमेंटेशन के जरिए बनाया जाता है, जिससे शरीर के लिए पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करना आसान हो जाता है। 

साथ ही साथ, साउथ इंडियन डिशेज में कैलोरी अपेक्षाकृत कम होती है, क्योंकि इन्हें भाप में या फिर कम तेल में पकाया जाता है। साउथ इंडियन डिशेज में अधिकतर ऑप्शन ग्लूटेन फ्री होते हैं, जिससे यह ग्लूटेन इनटॉलरेंट व सीलिएक रोग वाले लोगों के लिए भी एकदम सही है। साउथ इंडियन फूड की खास बात यह होती है कि इनमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा का सही बैलेंस होता है। जिससे आपको दिन की शुरुआत में एक किक स्टाट मिलता है। ऐसी कई साउथ इंडियन डिशेज हैं, जिन्हें नाश्ते का हिस्सा बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ इंडियन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं-

इडली (Idli)

leftover idli recipes to turn into snacks

नाश्ते में इडली बनाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसे फरमेंटेड चावल और उड़द दाल की मदद से बनाया जाता है। स्टीमिंग तकनीक से बनने की वजह से इडली काफी लाइट व टेस्टी होती है। इडली को आमतौर पर सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इडली को टमाटर, पुदीना या प्याज की चटनी जैसी कई तरह की चटनियों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

डोसा (Dosa)

ragi dosa

अगर आपके पास थोड़ा समय है तो आप नाश्ते में डोसा भी बना सकते हैं। यह काफी पतला व क्रिस्पी होता है जिसका टेस्ट काफी अच्छा होता है। डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल का एक फरमेंटेड बैटर तैयार किया जाता है। बैटर को गर्म तवे पर पतला फैलाया जाता है और सुनहरा भूरा होने तक पकाया जाता है। डोसा बनाते हुए आप सादा डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा और अन्य कई वैरायटी ट्राई कर सकते हैं। डोसा को सांभर और कई तरह की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इडली का बैटर खट्टा हो जाए तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

उत्तपम (Uttapam)

उत्तपम को भी डोसा बैटर की मदद से बनाया जाता है। हालांकि, यह एक थिक पैनकेक होता है, जिसे बनाते समय प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाते समय दोनों तरफ़ से तब तक पकाया जाता है जब तक कि किनारे क्रिस्पी न हो जाएं और बीच का हिस्सा नरम न हो जाए। उत्तपम को चटनी और सांभर के साथ सर्व किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: इस एक ट्रिक से मक्खन की तरह बनेगी सॉफ्ट इडली, नोट करें ये इंस्टेंट रेसिपी

यह विडियो भी देखें

उपमा (Upma)

अधिकतर लोग नाश्ते में उपमा बनाना काफी पसंद करते हैं। इसे भुनी हुई सूजी की मदद से बनाया जाता है और बनाते समय सब्ज़ियों, मसालों और पानी के साथ पकाया जाता है। इसमें सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भूना जाता है, फिर इसे उबलते पानी में प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और मसालों के साथ तब तक पकाया जाता है जब तक कि यह दलिया जैसा गाढ़ा न हो जाए। उपमा को अक्सर ताज़ा धनिया से गार्निश किया जाता है और चटनी या अचार के साथ सर्व किया जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।