हाराष्ट्र राज्य में स्थित नालासोपारा का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। यह मुंबई से लगभग 45-50 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और यह वसई-विरार शहर में आता है। यह इलाका मुख्य रूप से एक आवासीय क्षेत्र है, इसलिए लोगों को लगता है कि यहां घूमने के लिए कुछ नहीं होगा। इसलिए अधिकतर लोग इस जगह के बारे में यही सोचकर घूमने नहीं जाते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नालासोपारा की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगर आप शहर में शोर-शराबे से दूर किसी शांत जगह जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह झील स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। लोग यहां शांति से समय बिताने के लिए सुबह और शाम के समय आते हैं। झील के चारों ओर फैली हरियाली और पानी में पड़ने वाली सूरज की किरणें इसे सुंदर और मनमोहक नजारा देती है। यह झील एक फेमस पिकनिक स्पॉट ती तरह है जहां लोग अपनी फैमिली के साथ अकेले समय बिताने जाते हैं। झील के आसपास टहलने, बोटिंग और अन्य चीजें करने का आपको मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- मुंबई में रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं
नालासोपारा का बौद्ध स्तूप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से घूमने के लिए अच्छी जगह है। यह स्तूप बौद्ध कला और वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण पेश करता है। यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक पूजनीय स्थल है। यहां पर अलग-अलग त्योहारों पर विभिन्न धार्मिक आयोजन और गतिविधियां भी होती हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है जो पुरातत्व और इतिहास में रुचि रखते हैं। माना जाता है कि यहां पर खुदाई में प्राचीन बौद्ध स्तूप के अवशेष पाए गए हैं, जिनमें स्तूप की नींव, शिला लेख और अन्य बौद्ध धार्मिक चिन्ह पाए गए थे। यह महाराष्ट्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
यहां की प्राकृतिक सुंदरता इस बीच पर लोगों को आकर्षित करती है। यहां का स्वच्छ और शांत वातावरण, समुद्र की लहरें, और हल्की ठंडी हवा आपके दिन को सुकून दायक बना देगी। यहां लोग पूरे परिवार के साथ पिकनिक और लंबी पैदल यात्रा के लिए आना पसंद करते हैं। कालंब बीच के आसपास कई होटल, रेस्टोरेंट्स और पर्यटन सुविधाएं हैं। इसलिए आप यहां 2 दिन का ट्रिप प्लान करके भी आ सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।