गुजरात और महाराष्ट्र के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह है दमन और दीव। ये भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। दमन के इतिहास की बात करें तो ये पहले पुर्तगालियों के कब्जे में था, इसीलिए इसकी राजधानी पहले गोवा हुआ करती थी, लेकिन अब यहां की राजधानी सिलवासा है। गोवा और दमन को 1961 में पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया। वहीं, 1987 ई. में इसे अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया, जिसमें दीव भी शामिल है। यहां पूरे साल सुहाना मौसम बना रहता है। यहां के सुंदर पार्क पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। विशाल दमनगंगा नदी दमन को दो भाग में बांटती है। पहला नानी दमन यानी छोटा दमन, दूसरा मोती दमन यानी बड़ा दमन। यहां पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए कई भव्य चर्च हैं, जिसमें सबसे फेमस चर्च है कैथेडरल बोल जेसू। दमन में पर्यटकों के ढहरने, घुमने और समुद्र में सैर करने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि यहां देविका बीच और जैमपोरे बीच सबसे फेमस है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: शांति निकेतन में कला से लेकर पढ़ाई तक, जानें कुछ रोचक बाते
दीव के बीच का नीले रंग का समुद्र आपका दिल जीत लेगा। दीव पर पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए विशाल किलों और चर्चों को देखा जा सकता है। यहां पर छह बीच हैं- देवका बीच, जामपोर बीच, गोमटीमाला बीच, नागोआ बीच, चक्रतीर्थ बीच और वनकभारा बीच।
सुरक्षा के मद्देनजर देवका बीच पर नहाना मना है, लेकिन आप यहां तट के किनारे बैठकर इसकी खूबसूरती का आंनद ले सकती हैं। यहां दो पुर्तगाली चर्च भी हैं। ये बीच दमन से पांच किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। बच्चों के लिए इस बीच (अंडमान का राधानगर बीच) पर भरपूर मनोरंजन के साधन हैं, जैसे कलरफूल वॉटर फाउंटेन और मनोरंजन पार्क। आपको यहां पर ठहरने और घुमने की सारी व्यवस्थाएं मिल जाएंगी।
पिकनिक स्पॉट के लिए फेमस ये बीच नानी दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा बेहद खुबसूरत दिखता है। पाम के ढेर सारे पेड़ों से सजा ये बीच तैराकी का शौक रखने वालों के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां की लहराती लहर, शांत और ठंडी हवा, झूमते पेड़ और आकाश में इठलाते बादलों को निहारना एक अद्भुत अनुभव है।
सुंदर, शांत और सफेद रेत वाला ये बीच तैरने (समुद्र जहां कभी नहीं डूबेंगे आप) के लिए सुरक्षित है। ये दीव के मुख्य शहर से सत्ताइस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इस बीच पर पाम के पेड़ों की लंबी कतार देखने को मिलती है। ये दीव से सिर्फ बीस मिनट की दूरी पर है।
यहां आप प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन कर सकती हैं। छुट्टियां बिताने के लिए ये बीच बेस्ट है। इसे पश्चिमी भारत का एक शानदार पर्यटन स्थल कहा जाता है।
ये बीच तैराकी और पिकनिक के लिए बेस्ट प्लेस है, यहां आपको खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का अनुकूल परिवेश मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए 5000 साल पुराने नंद बाबा के घर के बारे में जहां बीता था श्री कृष्ण का बचपन
तो इस बार घूमने का प्लान बने तो दमन और दीयू का रूख करें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (cdn.britannica.com, cdn1.goibibo.com, amar ujala, tripadvisor.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।