Kitchen Garden: किचन की खिड़की पर बिना गमले के उगाएं पुदीने का पौधा, दवा से लेकर खाने में रोजाना आएगा काम

How To Grow Mint In Socks: गर्मी में पुदीने की डिमांड बढ़ जाती है। आम चटनी बनाने से लेकर शरबत बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ताजा पुदीना पाने के लिए लोग हर हफ्ते बाजार से इसे खरीद कर लाते हैं, लेकिन 2-4 में ही सूख जाता है। अब ऐसे में लोग अपने बगीचे में पुदीने का पौधा लगाते हैं, लेकिन अक्सर लोग जगह की कमी या गमले न होने के कारण घर में गार्डनिंग नहीं कर पाते। क्या आप जानती हैं कि आप अपनी रसोई की छोटी सी खिड़की पर भी बिना किसी गमले के पुदीना उगा सकती हैं? जी हां, बिना गमले के।
अब आप सोच रही होगी कि पानी की मदद से, तो आपको बता दें कि नहीं। आप घर में पड़े पुराने मोजे की मदद से पुदीना उगा सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसे ग्रो करने का तरीका-
मोजे की मदद से पुदीना उगाने का अनोखा तरीका
अगर एक जोड़ी मोजे का एक मोजा गायब हो जाए, तो वह फिर किसी काम का नहीं रहता है। अब ऐसे में अमूमन लोग इसे उठाकर फेंक देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बेकार पड़ा मोजा आपके किचन में पुदीना उगाने के काम आ सकता है। नीचे जानें तरीका-
- पुराना सूती मोजा-1
- थोड़ी सी उपजाऊ मिट्टी
- खाद-4-5 चम्मच
- पुदीने की कुछ ताजा डंडियां- 5-6
इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें
मोजे में पुदीना कैसे उगाएं?
- मोजे में पुदीना उगाने के लिए सबसे पहले सॉक्स को अच्छे से धुलकर सुखा लें।
- इसके बाद मोजे में तैयार की गई उपजाऊ मिट्टी भरें।
- अब मोजे के ऊपर गांठ बांध दें।
- इसके बाद मोजे पर कील की मदद से छोटे-छोटे छेद करें, जहां पर पुदीने की डंठल को लगाना है।
- इसे करने के बाद पुदीने की डंठल को इन होल्स में फंसाते हुए मिट्टी में दबाएं।
- इसी प्रकार सभी डंठल को लगाएं।
- सभी डंठल को लगाने के बाद मोजे पर स्प्रे बोतल की मदद से स्प्रे करें।
- इसे किचन में खिड़की के पास टांगें।
- समय-समय पर पानी का छिड़काव करें।
- ऐसा करने से कुछ ही दिन के भीतर डंठल में नई-नई पत्तियां निकल आएंगी।
पुदीना को घना के कुछ टिप्स
- पुदीने की टहनियों के ऊपरी हिस्से को अंगुलियों से तोड़ते रहें। इससे पौधा लंबाई में बढ़ने के बजाय बगल से नई शाखाएं निकालेगा और घना होगा।
- पुदीने को दिन में 3-4 घंटे की सुबह की धूप चाहिए होती है। इसे आधी धूप-आधी छाया में रखें।
- पुदीना की मिट्टी कभी भी पूरी तरह सूखनी नहीं चाहिए। मिट्टी की ऊपरी सतह सूखते ही पानी दें, लेकिन ध्यान रहे कि पानी गमले में जमा न हो।
- पत्तियों को हरा और बड़ा बनाने के लिए महीने में एक बार गोबर की पुरानी खाद या वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल जरूर करें।
- इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर सुखा लें और इसे पुदीने की मिट्टी में डालें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Garden: किचन में लगाएं ये 5 पौधे, चींटियां-छिपकली और कॉकरोच सब होंगे दूर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।