Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

बादाम के बजाए खाएं भीगी हुई मूंगफली, मिलेगा बादाम जितना ही फायदा

कहा जाता है कि सुबह-सुबह सात बादाम खाने से इम्युन सिसट्म बूस्ट होता है और दिमाग तेज बनता है। यही फायदा अगर आपको मूंगफली खाने से मिल जाए तो फिर क्या कहने। 
Updated:- 2018-08-16, 06:00 IST
badam option moongfali main

कहा जाता है कि सुबह-सुबह सात बादाम खाने से इम्युन सिसट्म बूस्ट होता है और दिमाग तेज बनता है। इसलिए अधिकतर लोग सुबह-सुबह बादाम खाते हैं। कम से कम बच्चों को तो बादाम जरूर खिलाते हैं। लेकिन जिन्हें बादाम पसंद ना हो या जिनके पास बादाम खरीदने के पैसे ना हो वे क्या करें? 

उनके लिए एक ऑप्शन है? 

वे मूंगफली खाएं। मूंगफली से भी उतना ही फायदा मिलता है जितना बादाम खाने से मिलता है। 

अगर नहीं खा सकती बादाम

वे महिलाएं जो किसी कारण से बादाम नहीं खा सकती हैं वे सुबह-सुबह मूंगफली खा सकती हैं। कुछ महिलाओं को बादाम बहुत गरम करता है जिसके कारण उन्हें नकसीर की समस्या हो जाती है या पीरियड में काफी रक्तस्राव होने लगता है। ऐसी महिलाओं के लिए मूंगफली, बादाम का बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

मूंगफली में प्रचूर मात्रा में पोटेशियम, कॉपर, केल्शियम, आयरन और सेलेनियम होता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कई सारे फायदे होते हैं। 

badam option moongfali inside

गैस और एसिडिटी करे ठीक

भारी-भरकम खाना खाने से पेट भारी लगने लगता है जिसकी वजह से पेट में गैस बनने लगती है। फिर जब यह गैस बाहर निकलती है तो पेट हल्का होता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए रोज सुबह दस से पंद्रह मूंगफली खाएं और एक ग्लास दूध पिएं। इससे पेट में गैस नहीं बनेगी और पेट भी भर जाएगा। (Read More: जानिए शाम 4 से 6 बजे के बीच की भूख को क्यों नहीं करना चाहिए स्किप?)

टोंड करे बॉडी

मूंगफली में मौजूद पोषक-तत्व बॉडी को टोंड करने में भी मदद करते हैं। तो अगर शरीर में किसी हिस्से पर एक्स्ट्रा मसल्स हैं जो कि दखने में अच्छे नहीं लगते हैं तो रोजाना खाने में एक मुट्ठी भीगी हुई मूंगफली खाएं। इससे धीरे-धीरे आपके मसल्स टोंड होने लगेंगे। 

badam option moongfali inside

इसके अलावा रोजाना सुबह एक मुट्ठी मूंगफली खाने से जोड़ों और कमर दर्द में भी आराम मिलता है। 

इस तरह से खाएं मूंगफली

सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक मुट्ठी मूंगफली पानी में भिगाकर रख दें। फिर नाश्ते में इन्हें खा लें और एक ग्लास दूध पी लें। आपका पेट भर जाएगा और दिन भर के लिए जरूरी पोषक-तत्व भी मिल जाएंगे। 

 

मूंगफली खाने से शरीर में गर्मी और एनर्जी आती है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।