Kitchen Tips: सस्ते में आलू की बोरी तो ले आईं, लेकिन ये गलतियां की तो कुछ ही दिनों में सड़ जाएंगें; इन बातों का रखें ध्यान

How to Keep Potatoes Freshआलू जब भी सस्ता होता है, लोग बोरियां भरकर आलू खरीद कर ले आते हैं और स्टोर कर लेते हैं। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। कई लोग हर सब्जी में आलू डालना पसंद करते हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने और रात की सब्जी तक, आलू किसी न किसी तरह से आपके खाने में आ ही जाता है। यही कारण है कि लोग आलू एक साथ खरीद कर स्टोर कर लेते हैं। अगर आलू सस्ते में मिल रहा है, तो कोई लोग एक साथ 1 से 2 बोरी भी खरीद कर घर ले आते हैं। हालांकि, इस बात से महिलाएं
आलू घर में स्टोर करने का सही तरीका
आलू खरीदते समय ध्यान रखें- अगर आलू लंबे समय तक स्टोर करना है, तो सही आलू खरीदना भी जरूरी है। अगर गीले आलू खरीदेंगी, तो इसे लंबे समय तक स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। अगर आलू दब रहे हैं या नरम है, तो इस तरह के आलू भी जल्दी सड़ने लगते हैं। इसलिए सही आलू का चयन करना भी जरूरी होता है।
- किस तरह के आलू स्टोरेज के लिए बेस्ट होते हैं?- सख्त आलू स्टोरेज के लिए बेस्ट होते हैं।
आलू कभी धोकर स्टोर न करें
कई लोग यह गलती कर जाते हैं। आलू साफ चमकदार लगे, इसलिए वह इसे धोकर, धूप में सुखाकर स्टोर करने की सोचते हैं। हालांकि, यह तरीका ठीक नहीं है। बहुत बड़ी गलती यही होती है ।धोने से आलू में नमी रह जाती है और इसे लंबे समय तक स्टोर करना मुश्किल हो जाता है।
- ध्यान रखें- अगर आलू गंदे हों, तो सूखे कपड़े से पोंछ लें, लेकिन इसे धोए नहीं।
इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'
ठंडी और हवादार जगह चुनें
आलू को ऐसी जगह रखें, जहां हवा मिलती रहे और तापमान भी ठीक हो। कई लोग इसे किसी ऐसी जगह स्टोर करते हैं, जहां यह दिखा न दे। हालांकि, इस चक्कर में वह हवा और खुलेपन का ध्यान नहीं रखते। जिससे बंद कमरे की वजह से आलू गर्म मौसम में आ जाते हैं और सड़ने लग जाते हैं। आलू को धूप, गर्मी और बंद जगह से दूर रखें।
आप आलू को बालकनी का छायादार कोने में रख सकती हैं।

बोरी में आलू को न रखें
लोग एक गलती यह भी करते हैं कि वह बोरी में ही आलू को रहने देते हैं। इससे ऊपर वाले आलू भले ही आपको ताजे लगे, लेकिन नीचे के आलू दबने की वजह से सड़ने लग जाते हैं। इसके साथ, इसमें हवा भी नहीं जा पाती, जिसके चलते यह लंबे समय तक नहीं चल पाते।
इसे भी पढ़ें- 2 दिन भी नहीं हुए और फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगा शिमला मिर्च? जानें क्या है कारण और कैसे रख सकती हैं ताजा

प्लास्टिक बैग में भूलकर भी न रखें
कई लोग आलू को बोरी से निकालकर पन्नी में भरकर रख देते हैं। हालांकि, प्लास्टिक में हवा नहीं जाती और नमी जमा हो जाती है। इसलिए आप आलू को जाली वाली टोकरी में रख सकती हैं या किसी ऐसी जगह अच्छे से फैला कर रखें, जहां आलू अलग-अलग खूले में पड़े हो। इस तरह सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर करना अच्छा होता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- आलू की बोरी घर लाने के बाद सबसे बड़ी गलती क्या होती है?
- सबसे बड़ी गलती आलू को बंद प्लास्टिक बैग या बोरी में ही रहने देना है।
- क्या फ्रिज में आलू रखना ठीक है?
- नहीं, फ्रिज में आलू रखने से उनमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे आलू का स्वाद बिगड़ जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।