पंजाब में गोल्डन टेंपल के साथ इन गुरुद्वारों में भी दर्शन के लिए जाते हैं लोग, एक बार आप भी देख लें

गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस को 'गुरु नानक जयंती' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह सड़कों पर प्रभात फेरी भी निकाली जाती है, जिसमें गुरु नानक देव जी के संदेशों को प्रसारित किया जाता है। पंजाब में गुरु पर्व बेहद अलग और खास तरीके से मनाया जाता है। यही कारण है कि लोग गुरु नानक जयंती पर पंजाब जाने का प्लान बनाते हैं। अक्सर लोगों को पंजाब के अमृतसर के गोल्डन टेंपल में दर्शन करते हुए देखा जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोग इसके अलावा अन्य किसी गुरुद्वारों की खासियत के बारे में जानते नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ पंजाब के फेमस गुरुद्वारों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
गुरुद्वारा श्री तरनतारन साहिब

माना जाता है कि तरनतारन गुरुद्वारा साहिब की स्थापना 5वें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी ने की थी। इस गुरुद्वारे में भी अन्य जगह की तरह बड़ा सरोवर और सुंदर दरबार है। यहां की खूबसूरती, शांति, माहौल, खान-पान और खूबसूरत पर्यावरण लोगों को आकर्षित करता है। इस गुरुद्वारे में स्थित सरोवर को पूरी दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे शांतिपूर्ण सरोवर माना जाता है। पूरे सरोवर का एक चक्कर लगभग 2 किमी का होता है। गुरुद्वारे को अंदर से खूबसूरती से सजाया गया है, लेकिन गुरु पर्व के दिन यहां की रौनक अलग होती है।
- लोकेशन- FW2G+84C, पुराना शहर, तरनतारन साहिब, पंजाब
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब

यह पवित्र गुरुद्वारा भी पंजाब के सबसे सुंदर जगह में से एक है। इस गुरुद्वारे में लोग अपनी दुखों की समाप्ती की कामना के लिए जाते हैं। "दुख निवारण" शब्द का अर्थ है "दर्द और पीड़ा को दूर करने वाला है।" गुरुद्वारे का यह नाम एक इस प्रतिष्ठा के कारण रखा गया है कि यहां लोग अपनी परेशानियों और संकटों से राहत के लिए आते हैं। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- एनएच 1, फील्ड गंज, की ओर, ईस्ट पास, विपरीत। जगराओं ब्रिज, लुधियाना
इसे भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti 2024: ये हैं भारत में 5 सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारे, धार्मिक महत्व के साथ-साथ समृद्ध है इनका इतिहास
फतेहगढ़ साहिब

जिस तरह से लोग दूर-दूर से पंजाब में गोल्डन टेंपल दर्शन के लिए आते हैं, उसी तरह फतेहगढ़ साहिब भी भक्तों के बीच फेमस है। यह गुरुद्वारा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर स्थित है। माना जाता है कि इस गुरुद्वारे को श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बेटों की बहादुरी की याद में एक बनाया गया था। यहां हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप पंजाब में कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे, जिसके इतिहास की वजह से लोगों दर्शन के लिए जाते हैं, तो आप फतेहगढ़ साहिब जाना न भूलें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।