Golden Temple दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो इन पैकेज के जरिए करें ट्रिप प्लान

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर जिसे हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गुरुद्वारा है, जो देश का सबसे फेमस माना जाता है। यहां लोग दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। सिखों के लिए सबसे पवित्र मंदिर है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि मंदिर पवित्र जल कुंड के बीच में बना हुआ है।
अगर आप यहां दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो भारतीय रेल के पैकेज के जरिए जा सकते हैं। पहली बार दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को यह पैकेज बहुत पसंद आएगा। क्योंकि पैकेज में यात्रियों की सभी सुविधाओं का ध्यान भारतीय रेल रखता है। इसमें आपके आने-जाने की टिकट से लेकर, घूमने के लिए कैब और होटल की व्यवस्था भी भारतीय रेल की तरफ से की जाती है।
अमृतसर टूर पैकेज

- इस पैकेज के जरिए आपको चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला भी घूमने का मौका मिलेगा।
- यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज के लिए आप हर दिन टिकट बुक कर सकते हैं।
- भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट या रेलवे काउंटर से आप पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- आप गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28245 रुपये है।
- अगर आपके साथ बच्चे भी जा रहे हैं, तो आपको अलग से 14110 रुपये देने होंगे।
- ध्यान रखें कि इस पैकेज फीस में आपके आने-जाने की टिकट, खाने का खर्च, होटल का खर्च और घूमने के लिए कब या बस की सुविधा दी जाएगी। पैकेज में 7 दिनों तक यात्रियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें- अमृतसर का एक ऐसा सफर जिसने बदल दिया मेरे जीवन का दृष्टिकोण
चंडीगढ़ से अमृतसर टूर पैकेज (Amritsar Tour Packages From Delhi)

- इस पैकेज के लिए आप हर दिन टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- इसमें आपको अमृतसर, धर्मशाला और शिमला घुमाया जाएगा।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35880 रुपये है।
- अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो आपको अलग से 15935 रुपये देने होंगे।
- पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी आपको भारतीय रेल के वेबसाइट से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान
दिल्ली से अमृतसर टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज के लिए आप कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसमें पैकेज फीस की जानकारी लेने के लिए आपको भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नंबर से संपर्क करना होगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।